फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airlines: उपद्रवी यात्री के कारण यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों ने संभाले हालात

सार

शिकागो से मिनियापोलिस जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट को एक उपद्रवी यात्री के कारण विस्कॉन्सिन के मैडिसन में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री को तुरंत काबू में कर लिया। विमान में 147 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे।
विज्ञापन
उपद्रवी यात्री को अधिकारियों ने तुरंत दबोचा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में शिकागो से मिनियापोलिस जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान को उस समय आपात स्थिति में डायवर्ट करना पड़ा, जब विमान में एक यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षा को खतरा देखते हुए फ्लाइट को शुक्रवार रात विस्कॉन्सिन के मैडिसन शहर में उतारा गया। विमान में मौजूद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपद्रवी यात्री को काबू में कर लिया। इस घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


यूनाइटेड एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि फ्लाइट संख्या 2005 शिकागो से मिनियापोलिस जा रही थी। रास्ते में एक यात्री के व्यवहार को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता पैदा हो गई। इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से मैडिसन के डेन काउंटी रीजनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरलाइन के अनुसार विमान में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री को तुरंत रोक लिया। बाद में डेन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने उसे विमान से नीचे उतार दिया। फिलहाल मामले की जांच संघीय एजेंसियां कर रही हैं।

विमान में क्या हुआ था?
अधिकारियों के मुताबिक उपद्रवी यात्री ने उड़ान के दौरान ऐसा व्यवहार किया, जिससे सुरक्षा को खतरा महसूस हुआ। हालांकि अधिकारियों ने यात्री की पहचान या उसके हंगामे की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। एयरपोर्ट प्रवक्ता कैरी स्प्रिंगर ने बताया कि विमान में मौजूद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।
विज्ञापन


यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की गई?
यह बोइंग 737-900 विमान 147 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों को लेकर उड़ान भर रहा था। एयरलाइन ने कहा कि घटना के दौरान किसी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई। विमान को सुरक्षित तरीके से उतारने के बाद सुरक्षा जांच पूरी की गई। अधिकारियों ने उपद्रवी यात्री को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। यात्रियों को कुछ समय की देरी के बाद फिर से यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें