फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: एक महीने के अंदर सेना पर तीसरा अज्ञात आतंकी हमला, दो पाक सैनिकों की मौत 

Sun, 28 Nov 2021 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बताया जा रहा है कि यह हमला सुरक्षा चौकी पर चेकिंग के दौरान हुआ। इसमें हमलावर भाग निकले और गोलीबारी में दो पाक सैनिकों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक आतंकी हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो पाक सैनिकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से सटे वजीरिस्तान में एक सुरक्षा चौकी पर जांच के दौरान हुआ, जिसमें दो पाक सैनिकों की गोली लगने की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ में दो पाक सैनिकों की मौत हो गई, इस दौरान हमलावर भाग निकले। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

एक महीने के अंदर तीसरा हमला 
पाकिस्तान में इस तरह का यह तीसरा आतंकी हमला है, जो नौ नंवबर से जारी संघर्ष विराम के बाद हुआ है। इससे पहले पख्तूनख्वा प्रांत में हुए हमलों में दो पुलिसकर्मियों और एक सैनिक की मौत हो चुकी है। अब इस तीसरे आंतकी हमले में दाे अन्य पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


टीटीपी पर जताया जा रहा शक 
पाकिस्तान में इन हमलों का शक आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) पर जताया जा रहा है। इस संगठन को पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, पिछले महीने पाकिस्तान में उग्र आंदोलन के बाद टीटीपी के साथ कई मांगों को लेकर सरकार का संघर्ष विराम चल रहा है। यह संगठन पाकिस्तान में प्रतिबंधित भी है और पहले भी कई तरह के हमलों में शामिल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें