फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNGA: 'पाकिस्तान के प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर का कोई उल्लेख नहीं'; यूएन में वक्तव्य पर विदेश मंत्रालय का बयान

Thu, 19 Dec 2024 01:38 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रस्ताव पेश किया है। इस संबंध में भारत ने कहा है कि पाकिस्तानी यूएनजीए प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर का कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : यूएन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान की तरफ से जो प्रस्ताव पेश किया गया है, इसमें जम्मू-कश्मीर का कोई उल्लेख नहीं है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, यूएनजीए में एक प्रस्ताव को लेकर कुछ भ्रामक विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। यूएनजीए की तीसरी समिति में पाकिस्तान ने एक वार्षिक प्रस्ताव पेश किया, जिसे बिना वोटिंग के स्वीकार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर का कोई उल्लेख नहीं है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति का 69वां सत्र चल रहा है। इसकी अध्यक्षता बुरुंडी के स्थायी प्रतिनिधि जेफिरिन मणिरतंगा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें