फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Canada: डोनाल्ड ट्रंप का दावा- कई कनाडाई चाहते हैं कनाडा 51वां अमेरिकी राज्य बने, कहा- यह बहुत अच्छा विचार

Thu, 19 Dec 2024 12:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर दावा किया है कि कई कनाडाई यह चाहते हैं कि कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बने और यह अच्छा विचार है। उन्होंने इसके फायदे गिनाए। कहा कि इस तरह के कदम से कनाडाई लोगों को कम करों और बेहतर सैन्य सुरक्षा का फायदा होगा। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बात फिर से कही है। उन्होंने कहा कि देश को अमेरिका का 51वां राज्य बनने पर विचार करना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि इस तरह के कदम से कनाडाई लोगों को कम करों और बेहतर सैन्य सुरक्षा का फायदा होगा। उन्होंने इस विचार को 'महान' बताया और कहा कि कई कनाडाई इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'कोई भी यह नहीं बता सकता कि हम कनाडा को हर साल $100,000,000 से ज्यादा की सब्सिडी क्यों देते हैं? इसका कोई मतलब नहीं है! उन्होंने कहा, कई कनाडाई चाहते हैं कि कनाडा 51वां राज्य बने। वे करों और सुरक्षा पर बड़ी बचत करेंगे। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार है।'

ट्रंप ने पीएम ट्रूडो को गवर्नर करार दिया
एक दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद कनाडा की सत्तारूढ़ पार्टी में पैदा हुई परेशानियों पर टिप्पणी की थी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को 'कनाडा का गवर्नर' करार दिया और कहा कि फ्रीलैंड का व्यवहार कनाडाई नागरिकों के लिए अच्छे निर्णय लेने के लिए अनुकूल नहीं था।
विज्ञापन


ट्रंप का जस्टिन ट्रूडो पर विषाक्त बर्ताव का कटाक्ष
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'कनाडा का महान राज्य स्तब्ध है क्योंकि वित्त मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है, या गवर्नर जस्टिन ट्रूडो द्वारा उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। उनका व्यवहार पूरी तरह से विषाक्त था, और बिल्कुल भी अनुकूल नहीं था।' उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सौदे करना जो कनाडा के नागरिकों के लिए अच्छे न हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

डी-डॉलरीकरण को लेकर दी थी अतिरिक्त टैरिफ की धमकी
इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करने और डॉलर से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए अपनी आर्थिक नीतियों के तहत भारी शुल्क लगाने की धमकी दी थी। इनमें चीन से आयात पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ और कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव शामिल है। इन नीतियों से व्यापार में रुकावट आ सकती है, जो भारतीय निर्यातकों के लिए इन बाजारों में हिस्सेदारी बढ़ाने के मौके खोल सकता है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें