विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान की तरफ से जो प्रस्ताव पेश किया गया है, इसमें जम्मू-कश्मीर का कोई उल्लेख नहीं है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, यूएनजीए में एक प्रस्ताव को लेकर कुछ भ्रामक विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। यूएनजीए की तीसरी समिति में पाकिस्तान ने एक वार्षिक प्रस्ताव पेश किया, जिसे बिना वोटिंग के स्वीकार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर का कोई उल्लेख नहीं है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति का 69वां सत्र चल रहा है। इसकी अध्यक्षता बुरुंडी के स्थायी प्रतिनिधि जेफिरिन मणिरतंगा कर रहे हैं।