फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'भारत और पीएम मोदी के साथ वर्षों में बने संबंधों को खत्म कर दिया..', डेमोक्रेट सांसद का ट्रंप पर हमला

Wed, 10 Sep 2025 10:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन।

सार

US: अमेरिकी सांसद जीन शाहीन ने कहा कि रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत को धमकाना गलत है और इससे भारत व पीएम मोदी के साथ वर्षों में बने संबंधों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अमेरिका की विदेश नीति में दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को टैरिफ से निशाना बनाया गया, जबकि चीन के खिलाफ नरमी बरती गई। 
विज्ञापन
Jeanne Shaheen - फोटो : X/Jeanne Shaheen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को धमकाना गलत है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्षों की मेहनत से बनाए गए संबंधों को कुछ ही महीनों में खत्म कर दिया गया। 
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर जीन शाहीन ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब भारत और अमेरिका के संबंधों में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर टैरिफ (शुल्क) बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है, जिसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी शामिल है।  

सीनेटर शाहीन ने वॉशिंगटन में 'काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस' में कहा, मेरे हिसाब से विदेश नीति का मकसद हमेशा अमेरिका के हितों को आगे बढ़ाना होना चाहिए, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों ने ऐसा नहीं किया। इसके विपरीत, उन्होंने वह सब खत्म दिया है जो अमेरिका ने छह दशकों में दुनिया में सम्मान और प्रभाव से हासिल किया था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नेपाल के सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 25 की मौत, 600 से ज्यादा घायल; कई इलाकों में कर्फ्यू

जब शाहीन से पूछा गया कि क्या चीन पर भी भारत की तरह 50 फीसदी का टैरिफ लगाया जाना चाहिए, तो उन्होंने कहा, हां, मुझे ऐसा लगता है। उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रपति ने चीन पर सख्त टैरिफ इसलिए नहीं लगाए क्योंकि जब उन्होंने पहले चीन पर टैरिफ की बात की थी, तो चीन ने जवाब दिया था- ठीक है, आप टैरिफ लगाइए, हम आपको दुर्लभ खनिज (रेअर अर्थ मिनरल्स) और दूसरी चीजें देना बंद कर देंगे जिनको लेकर आप हम पर निर्भर हैं। 

शाहीन ने कहा, मुझे लगता है कि यही सब चल रहा है... और यह मेरे लिए बहुत दुखद है कि भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ जो संबंध वर्षों की मेहनत से बने थे, वह कुछ महीनों में ही खत्म हो गए। शाहीन अमेरिका की सीनेट की विदेश मामलों की समिति में वरिष्ठ सदस्य हैं और रक्षा मामलों की समिति में भी अहम पद पर हैं। उन्होंने ट्रंप की विदेश नीति में मौजूद विरोधाभासों की ओर ध्यान दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम ब्राजील पर टैरिफ लगा रहे हैं जबकि वहां हमारा व्यापार अधिशेष (ज्यादा कमाई) है। हम भारत को धमका रहे हैं क्योंकि वह रूस से तेल खरीद रहा है, लेकिन जब बात चीन की आती है तो हम आंखें मूंद लेते हैं।  शाहीन ने हाल ही में चीन के तियानजिन शहर में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन की भी बात की। उन्होंने कहा, आप बस वो तस्वीरें देखिए जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ हाथ पकड़े खड़े थे। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें