फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में तीन हजार अमेरिकी सैनिक तैनात, ट्रंप ने यूएस कांग्रेस को दी सूचना

Wed, 20 Nov 2019 08:43 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : PTI
विज्ञापन

सऊदी अरब में अमेरिकी हितों की रक्षा करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन हजार सैनिकों के तैनाती की मंजूरी दे दी है। ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस को औपचारिक रूप से इसका सूचना दी। 

विज्ञापन


सऊदी अरब में तेल संयंत्र पर संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है। बता दें कि इस हमले के लिए सऊदी ने ईरान को जिम्मेदार बताया था। हालांकि ईरान ने ऐसे किसी भी हमले में अपना हाथ होने से साफ इनकार किया था।

अमेरिकी कांग्रेस को लिखे पत्र में राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि सऊदी अरब में अमेरिका के हितों की रक्षा और ईरान द्वारा बढ़ते खतरों से निपटने के लिए इन सैनिकों को तैनात किया गया है। उन्होंने लिखा कि सैनिकों की तैनाती से ईरान के आक्रामक नीति का जवाब दिया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में स्थिरता भी आएगी। 
विज्ञापन


ट्रंप ने यह भी लिखा कि इन सैनिकों में से अधिकांश को पहले ही सऊदी अरब भेजा जा चुका है। बाकी जवानों को भी जल्द ही तैनात क र दिया जाएगा। इनकी कुल संख्या तीन हजार होगी। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें