फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Turkey: 50 हजार से ऊपर जा सकता है मृतकों का आंकड़ा, UN की राहत एजेंसी के प्रमुख ने जताई आशंका

Sun, 12 Feb 2023 01:19 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा/दमिश्क

सार

Turkey-Syria Earthquake Deaths : तुर्किये-सीरिया भूकंप में मृतकों के आंकड़ा के बारे में बात करते हुए संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख  मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा कि मुझे लगता है कि इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल  लेकिन मुझे लगता  है कि यह आंकड़ा 50 हजार के पार होगा। 
 
विज्ञापन
तुर्किये-सीरिया भूकंप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये और सीरिया में हुए भूकंप से मची तबाही ने दुनियाभर के लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस भूकंप में अब तक 28 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन इस बीच  संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने जो आशंका जताई है वह और दिल दहलाने वाला है। दरअसल, मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा है कि इस विनाशकारी भूकंप में 50 हजार से अधिक लोगों की जान गई होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वास्तव में मैंने मृतकों की संख्या गिनना शुरू नहीं किया है लेकिन जिस तरह से मलबे दिख रहे हैं उससे साफ लग रहा है कि यह आंकड़ा 50 हजार से अधिक जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही, खोज और बचाव लोग मानवीय एजेंसियों के लिए रास्ता बनाएंगे, जिनका काम अगले महीनों के लिए प्रभावित लोगों की असाधारण संख्या को देखना होगा।

अब तक तुर्किये में 24,617 और सीरिया में 3,574 लोगों की मौत
 भूकंप में आधिकारिक मृतकों की संख्या की बात करें तो तुर्किये में 24,617 और सीरिया में 3,574 हैं, हजारों बचावकर्मी मलबे में बचे लोगों की तलाश में लगे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पहले चेतावनी दी थी कि पूरे तुर्किये और सीरिया में कम से कम 870,000 लोगों को तत्काल गर्म भोजन की आवश्यकता है और अकेले सीरिया में 5.3 मिलियन लोग बेघर हो सकते हैं।
विज्ञापन




भूकंप से अब तक 2.6 करोड़ करोड़ लोग प्रभावित हुएः डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भूकंप से लगभग 26 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं, दोनों देशों में तत्काल स्वास्थ्य जरूरतों का सामना करने के लिए 42.8 मिलियन डॉलर की तत्काल अपील शुरू की। तुर्किये की आपदा एजेंसी ने कहा कि तुर्किये संगठनों के 32,000 से अधिक लोग खोज और बचाव प्रयासों पर काम कर रहे हैं, जबकि 8,294 अंतर्राष्ट्रीय बचावकर्मी इस प्रयास में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें