फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: लेबनान-इस्राइल सीमा पर गोलीबारी में यूएन का शांतिरक्षक घायल, यूएनआईएफआईएल ने की निंदा

Mon, 30 Oct 2023 02:16 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम

सार

यूएनआईएफआईएल ने ट्वीट कर कहा कि शनिवार रात करीब 10 बजे गोलीबारी हुई। दो मोर्टार गोले हौला गांव के आसपास यूनिफिल बेस पर गिरे, जिस वजह से एक शांतिरक्षक घायल हो गया। शांतिरक्षक को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
File Photo - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है, जिसमें 8000 से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस बीच शनिवार को इस्राइल-लेबनान सीमा के पास भी गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) का एक शांति रक्षक घायल हो गया। शांति रक्षक लेबनान में पदस्थ था। यूएनआईएफआईएल ने हमले की निंदा की है और इसे गलत बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएनआईएफआईएल ने ट्वीट कर कहा कि शनिवार रात करीब 10 बजे गोलीबारी हुई। दो मोर्टार गोले हौला गांव के आसपास यूनिफिल बेस पर गिरे, जिस वजह से एक शांतिरक्षक घायल हो गया। शांतिरक्षक को इलाज के लिए भेजा गया है। यूएनआईएफआईएल के अनुसार, घायल को नकौरा के यूनिफिल मुख्यालय के अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

विज्ञापन

शांति सेना ने हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शांति सैनिकों पर होने वाले हमले को उन्होंने अपराध बताया है। उनका कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। यूएनआईएफआईएल ने कहा कि हमारे सैनिक लेबनान में शांति बहाल करने और यहां की खतरनाक स्थिति को काबू करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। हमारे सैनिकों पर हमला होना चिंता का विषय है। हम इस संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से तुरंत गोलीबारी बंद करने का आह्वान करते हैं। शांति सेनाओं पर हमला निंदनीय है। इसकी जांच की जा रही है।

लेबनान सीमा पर विवाद का कारण

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल पर गाजा पट्टी के अलावा लेबनान की तरफ से भी रॉकेट दागे जा रहे थे। इस्राइल का कहना था कि यह हमले ईरान समर्थित हिज्बुल्ला संगठन की ओर से किए जा रहे हैं और इनका माकूल जवाब दिया जाएगा। इसके बाद, करीब 15 दिन पहले, इस्राइल ने लेबनान से सटी अपनी सीमाओं से नागरिकों को हटाना शुरू कर दिया। बताया गया है कि इस्राइल ने देश के उत्तर में लेबनान की सीमा से दो किलोमीटर अंदर तक के इलाके में रहने वाले 28 समुदायों को हटाया है।  नागरिकों को इस्राइल ने सुरक्षित इलाकों में बने सरकारी गेस्ट हाउस में रखा है। इसके बाद से लेबनान-इस्राइल सीमा पर भी संघर्ष हुए हैं। 

कौन है हिज्बुल्ला?

विज्ञापन

हिज्बुल्ला एक आतंकी संगठन है, जो लेबनान की सरजमीं पर मौजूद है। इसे 1975 से 1990 तक चले लेबनान गृहयुद्ध की उपज माना जाता है। 1982 में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने इसकी स्थापना की। इसका लक्ष्य ईरान में हुई इस्लामी क्रांति दूसरे देशों में फैलाना और लेबनान में लड़ रही इस्राइली सेना के खिलाफ एक संगठन खड़ा करना था। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें