फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN Chief: 'नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि'; इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच नेपाल दौरे पर बोले यूएन चीफ गुटेरेस

Mon, 30 Oct 2023 02:00 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान गुटेरेस ने नेपाल की शांति और बहुपक्षवाद की वकालत करने की लंबी परंपरा की प्रशंसा की।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इन दिनों नेपाल की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे शनिवार देर रात काठमांडू पहुंचे थे। यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने गुटेरेस का स्वागत किया। वहीं, रविवार को उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान गुटेरेस ने नेपाल की शांति और बहुपक्षवाद की वकालत करने की लंबी परंपरा की प्रशंसा की। गौरतलब है कि 1 जनवरी, 2017 को पदभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की यह पहली नेपाल यात्रा है।

विज्ञापन


नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है
गुटेरेस ने एक्स पर संबोधन करते हुए कहा, 'नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। युद्ध के कानून मानव जीवन की रक्षा और मानवीय चिंताओं का सम्मान करने के लिए स्पष्ट नियम स्थापित करते हैं। उन कानूनों को समीचीनता के लिए विकृत नहीं किया जा सकता है।'

चार दिवसीय यात्रा पर नेपाल आए गुटेरेस ने इस्राइल पर हमास के हमलों में मारे गए 10 नेपाली छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लापता नेपाली नागरिक बिपिन जोशी की सुरक्षित वापसी की कामना की। उन्होंने गाजा में सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान किया। 
विज्ञापन




मृतकों के परिजनों से की संवेदना व्यक्त
एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, 'मुझे देश में आमंत्रित करने के लिए मैं नेपाल सरकार को धन्यवाद देता हूं। मैं इस्राइल में हमास द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों में मारे गए 10 नेपाली छात्रों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।' 

लापता नेपाली नागरिक बिपिन जोशी की सुरक्षित वापसी के लिए। उन्होंने आगे कहा, 'नेपाल की ओर से, मैं गाजा में सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई पर जोर देना जारी रखूंगा। नागरिकों की हत्या, घायल करने और अपहरण का कोई औचित्य नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें