फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Climate Change: UN चीफ ने जलवायु परिवर्तन को लेकर जाहिर की चिंता, कहा- हमारे पास मानवता को बचाने का आखिरी मौका

Mon, 20 Mar 2023 08:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि 'इस समय मानवता पतली बर्फ पर है और यह बर्फ तेजी से पिघल रही है। इससे बचाव के लिए हमारी दुनिया को सभी मोर्चों पर जलवायु कार्रवाई की जरूरत है। 
 
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया इस समय जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से जूझ रही है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक हालातों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि खतरनाक ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमारे हाथ से समय निकलता ही जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि 'इस समय मानवता पतली बर्फ पर है और यह बर्फ तेजी से पिघल रही है। इससे बचाव के लिए हमारी दुनिया को सभी मोर्चों पर जलवायु कार्रवाई की जरूरत है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए अमीर देशों को 2040 तक नए जीवाश्म ईंधन की खोज और कोयला, तेल और गैस छोड़ने का आह्वान भी किया है। 

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन के खतरों पर एक नई रिपोर्ट तैयार की है। यूएन की यह नई रिपोर्ट 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौते के बाद से ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर हुए शोध के सिलसिलेवार तरीके से प्रस्तुत सार पर आधारित है। इसे स्विटजरलैंड के शहर ‘इंटरलेकन’ में जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र की अंतर सरकारी समिति की एक सप्ताह तक हुई बैठक के अंत में मंजूरी दी गई है। इस नयी रिपोर्ट के अनुसार इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए तत्काल कार्बन उत्सर्जन में कटौती की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के वैज्ञानिकों के एक शीर्ष पैनल ने सोमवार को कहा कि मानवता के पास जलवायु परिवर्तन के भविष्य के सबसे बुरे नुकसान को रोकने के लिए अभी भी एक मौका है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करने के लिए 2035 तक कार्बन प्रदूषण और जीवाश्म ईंधन के उपयोग को लगभग दो-तिहाई तक कम करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें