फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन चीफ ने वाजपेयी को बताया आदर्श राजनेता, श्रद्धांजलि देने वालों में कई विदेशी अधिकारी शामिल

Sun, 26 Aug 2018 06:05 AM IST
एजेंसी, न्यूयार्क
विज्ञापन
8
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आदर्श राजनेता बताया है। यूएन स्थित भारत के स्थायी मिशन पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गुटेरस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री से हुई पहली मुलाकात का जिक्र भी किया। 16 अगस्त को 93 वर्ष की आयु में वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

विज्ञापन


गुटेरस ने कहा, ‘पहले भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन के दौरान वाजपेयी से पहली बार मुलाकात हुई थी। वाजपेयी को हमेशा एक ऐसे आदर्श नेता के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने बिना स्वार्थ दुनिया में शांति और भारत में विकास के लिए काम किया था।’ वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने वालों में पेरू, इस्राइल, नाइजीरिया, फिलस्तीन, स्विट्जरलैंड, पाकिस्तान और जापान के अधिकारी शामिल थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें