फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित दिव्यांग समुदाय: संयुक्त राष्ट्र

Thu, 07 May 2020 05:14 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंतोनियो गुतारेस
विज्ञापन
महामारी कोरोना वायरस के कारण दुनिया में सबसे अधिक दिव्यांग की आबादी वाला भाग प्रभावित हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर के दिव्यांग, गरीबों और बुजुर्गों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि विश्व की एक अरब दिव्यांग आबादी कोरोना महामारी की चपेट में है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने एक वीडियो और रिपोर्ट में कहा है कि समाज के सबसे अधिक हाशिए पर रहने वाले सदस्य कोरोना संकट से घिरा है। ये लोग पहले ही गरीबी, हिंसा, उपेक्षा और शोषण का सामने कर रहे हैं और अब यह महामारी इनके लिए नए खतरे पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि ये लोग वायरस की चपेट में आते हैं तो यह तेजी से इनमें फैलना शुरू हो जाएगा और फिर परिणामस्वरूप इनकी मृत्यु हो सकती है और स्थिति काफी गंभीर हो जाएगी।

गुटेरस ने कहा कि केयर होम में कोरोना की वजह से हुई मौतों में अधिकतर दिव्यांग बुजुर्ग शामिल हैं। बताते चलें कि दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में करीब 200 देश आ चुके हैं। इस महामारी के चलते कोरोना की चपेट में 36 लाख 79 हजार 5 सौ 44 लोग आ चुके हैं इनमें से 2 लाख 57 हजार 7 सौ 93 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें