फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बातचीत के जरिए कश्मीर मामला सुलझाए जाने की अपील दोहराई

Fri, 25 Oct 2019 07:46 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
एंतोनियो गुतारेस
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वार्ता के जरिए कश्मीर मामला सुलझाए जाने की अपील दोहराते हुए कहा है कि जो भी समाधान हो, उसमें घाटी में रह रहे लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बृहस्पतिवार को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुतारेस मौका मिलने पर इस मुद्दे पर दोनों देशों के साथ बातचीत करते रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महासचिव ने महासभा के दौरान और इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री से कश्मीर के मामले पर बातचीत की। 



दुजारिक ने कश्मीर में हालात से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अपील की है कि ‘‘वार्ता के जरिए स्थिति सुलझाई जाए और जो भी समाधान हो, उसमें कश्मीर में रह रहे लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान निहित हो।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पिछले महीने कहा था कि कश्मीर मामला सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता ‘‘परम आवश्यक तत्व’’ है’’ और यदि दोनों पक्ष मदद के लिए कहते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें