फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने ‘वाशिंगटन पोस्ट’, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया फर्जी, दोनों अखबारों को मंगाना बंद किया

Fri, 25 Oct 2019 07:14 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी दैनिक ‘वाशिंगटन पोस्ट’ और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ‘फर्जी’ बताते हुए इन अखबारों को मंगाना बंद कर दिया है तथा अन्य संघीय एजेंसियों से भी ऐसा ही करने को कहा है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


ट्रंप ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब कुछ दिन पहले उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ साक्षात्कार में यही बात दोहराई थी। ट्रंप ने सोमवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ‘एक फर्जी अखबार’ बताया और कहा, ‘हम लोग इसे किसी कीमत पर व्हाइट हाउस में नहीं मंगाना चाहते। हम लोग ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ को अब संभवत: नहीं मंगाएंगे।’

साक्षात्कार में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने ट्रंप के हवाले से लिखा, ‘वे (दोनों अखबार) फर्जी हैं।’ ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार वेस्ट विंग में अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दोनों अखबारों की प्रतियां अब व्हाइट हाउस में नहीं आएंगी और प्रशासन अन्य संघीय एजेंसियों को कहने वाला है कि वे इन अखबारों को मंगाना बंद करें।
विज्ञापन


खबर के अनुसार ट्रंप ने प्रेस वालों को ‘जनता का दुश्मन’ और उनकी आलोचनात्मक कवरेज को ‘फर्जी’ बताया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टिफनी ग्रिशम ने एक बयान में कहा, ‘सभी संघीय एजेंसियों में अखबार को मंगाना बंद करने से हजारों करदाताओं के पैसे बचेंगे।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें