फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: यूएन असेंबली की अध्यक्ष चुनी गईं जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री, रूस ने किया विरोध

Tue, 03 Jun 2025 08:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

रूस ने दावा किया कि उन्हें नहीं लगता कि बेयरबोक शांति और बातचीत की दिशा में काम कर सकेंगी। रूस ने गुप्त मतदान की मांग रखी, लेकिन उसकी मांग को खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक को अध्यक्ष चुन लिया। बेयरबोक को 167 वोट मिले, जो जीतने के लिए जरूरी 88 वोटों के करीब दोगुने हैं। 14 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। रूस ने एनालेना बेयरबोक के चुनाव का विरोध किया और गुप्त मतदान की मांग की। हालांकि रूस की मांग को नहीं माना गया। जर्मनी ने पूर्व में हेल्गा शीमिड को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के लिए नामित किया था, लेकिन बाद में उनकी जगह एनालेना बेयरबोक को उम्मीदवार बनाया गया। 
विज्ञापन


रूस ने जताया विरोध
15 मई को जब बेयरबोक अपनी उम्मीदवारी के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने पेश हुईं तो रूस के उप-राजदूत दिमित्री पोलिंस्की ने आरोप लगाया कि बेयरबोक अध्यक्ष पद के लिए अयोग्य हैं और उन्हें लोकतंत्र के आधारभूत सिद्धांतों की भी समझ नहीं है। रूस ने बेयरबोक को पक्षपाती भी करार दिया था। पोलिंस्की ने बेयरबोक पर रूस विरोधी सोच रखने का भी आरोप लगाया। रूस ने दावा किया कि उन्हें नहीं लगता कि बेयरबोक शांति और बातचीत की दिशा में काम कर सकेंगी। रूस ने गुप्त मतदान की मांग रखी, लेकिन उसकी मांग को खारिज कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- US vs China: व्हाइट हाउस बोला- जल्द बात कर सकते हैं ट्रंप और जिनपिंग, चीन-अमेरिका के बीच तनाव कम करने की कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरून के पूर्व पीएम की ली जगह
अध्यक्ष चुने जाने के बाद एनालेना बेयरबॉक ने कहा कि 'इस समर्थन से मैं अभिभूत हूं और अब मैं सदस्य देशों के साथ मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करने के लिए तैयार हूं।' बेयरबोक मौजूदा अध्यक्ष फिलेमॉन यांग का स्थान लेंगी। यांग कैमरून के पूर्व पीएम हैं। सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बेयरबॉक दुनियाभर के नेताओं की मौजूदगी में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता करेंगी। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल होता है और क्षेत्रवार तरीके से बदलता रहता है। बेयरबोक का चुनाव ऐसे समय हुआ है, जब दुनिया कई चुनौतियों से निपट रही है और कई युद्धों से जूझ रही है। बेयरबोक ने कहा कि उनका बतौर अध्यक्ष कार्यकाल बेहतर होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें