फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ग्रेनेडिअर गार्ड्स के आठ जवान रॉयल विक्टोरियन मेडल से सम्मानित, महारानी एलिजाबेथ के ताबूत को दिया था कंधा

Sat, 25 Mar 2023 04:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, लंदन

सार

किंग चार्ल्स तृतीय ने शनिवार को उन आठ ग्रेनेडिअर गार्ड्स को सम्मानित किया, जिन्होंने पिछले साल दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में ताबूत को कंधा दिया था।
विज्ञापन
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में ग्रेनेडियर गार्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग चार्ल्स तृतीय ने शनिवार को उन आठ ग्रेनेडिअर गार्ड्स को सम्मानित किया, जिन्होंने पिछले साल दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में ताबूत को कंधा दिया था। उन्हें सिल्वर रॉयल विक्टोरियन मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्हें इसके लिए विशेष सम्मान के रूप में पहले नामित किया गया था। 

विज्ञापन


क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की पिछले साल सितंबर में 96 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। रॉयल विक्टोरियन ऑर्डर (आरवीओ) के तहत क्वीन की सेवा करने के लिए किंग द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसमें प्रधानमंत्री की सलाह नहीं ली जाती है। यह किंग और शाही परिवार की सेवा करने वालों को विशेष मान्यता देने के लिए है। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच किंग चार्ल्स का पेरिस दौरा रद्द, 26 से 29 मार्च तक तय थी यात्रा
विज्ञापन


इसे 19वीं शताब्दी में शुरू किया गया था और 1896 में क्वीन विक्टोरिया द्वारा स्थापित किया गया था। लांस सर्जिएंट एलेक्स टर्नर, लांस कॉर्पोरल टॉन फ्लाइन, लांस सर्जिएंट एलियास ओरलॉवस्की, गार्ड्समैन फ्लैचर कोक्स, गार्ड्समैन जेम्स पैटर्सन, लांस सर्जिएंल रयान ग्रिफ्फिथस, गार्ड्समैन लूक सिम्पसन और गार्ड्समैन डेविड सांडरसन ने पिछले साल 19 सितंबर,1922 को दुनिया के सामने क्वीन एलिबेथ के अंतिम संस्कार के दौरान ताबूत को कंधा दिया था। 
विज्ञापन


ग्रेनिडियर गार्ड्स की इस यूनिट का क्वीन के साथ घनिष्ठ संबंध था, क्योंकि हर दशक में उन्होंने इसकी व्यक्तिगत समीक्षा की। एडिनबर्ग में क्वीन के पार्थिव शरीर के ताबूत को ले जाने वाले सिपाहियो को विशेष सम्मान सूची में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें