फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine war: मदद और हथियार के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पहुंचे फ्रांस, मैक्रों ने दिया पूरा भरोसा

Thu, 09 Feb 2023 06:05 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

इससे पहले जेलेस्की ब्रिटेर के दौरे पर थे। रूसी संघर्ष के बाद अपनी पहली ब्रिटेन यात्रा में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बुधवार को ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलिंस्की - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदीमीर जेलेंस्की और अधिक यूरोपीय हथियार और सहायता लेने के लिए दुर्लभ युद्धकालीन यात्रा पर फ्रांस पहुंचे। फ्रांस की ओर से उन्हें भरपूर मदद का भरोसा भी मिला है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जेलेस्की का स्वागत किया। इमैनुएल मैक्रों  ने ट्वीट किया, "यूक्रेन फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।" मैक्रों ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।
विज्ञापन

 

ब्रिटेन भी पहुंचे जेलेस्की
इससे पहले जेलेस्की ब्रिटेर के दौरे पर थे। रूसी संघर्ष के बाद अपनी पहली ब्रिटेन यात्रा में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बुधवार को ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ बैठक के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे और सभी सांसदों को संबोधित किया। जेलेंस्की अपने संबोधन में पूरी तरह से जोश में नजर आ रहे थे। उन्होंने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि रूस बुरी तरह से युद्ध हारने वाला है क्योंकि हमें कई देशों का समर्थन मिल रहा है। खासकर मैं ब्रिटिश सरकार का धन्यवाद करना चाहता हूं जिसने शुरू से अब तक हमारा साथ दिया। चाहे वह आर्थिक मोर्चा हो या सैन्य मोर्चा। जेलेंस्की ने कहा कि मैं हमारे बहादुर सैनिकों की ओर से आपके सामने खड़ा हूं, जो इस समय तोपखाने की आग के नीचे रूसी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जेलेस्की ने किंग चार्ल्स से भी मुलाकात की। 

ब्रिटिश संसद में जेलेंस्की बोले युद्ध में रूस की हार होना तय
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पूर्वानुमान जताया कि रूस उनके देश के खिलाफ युद्ध हार जाएगा। उन्होंने रूसी हमले के पहले दिन’’ से ही यूक्रेन को समर्थन देने के लिए ब्रिटिश लोगों का आभार जताया। जेलेंस्की ने ब्रिटिश संसद में कहा, मैं हमारे बहादुर सैनिकों की ओर से आपके सामने खड़ा हूं जो अभी तोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टमिंस्टर हॉल में कहा, हम जानते हैं कि आजादी की जीत होगी और रूस हार जाएगा। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पीएम ऋषि सुनक ने यूक्रेनी लड़ाकू विमान पायलटों और नौसैनिकों को उनकी रक्षात्मक क्षमताओं में मदद करने के लिए ब्रिटेन की तरफ से जारी सहयोग को बढ़ाया है।
विज्ञापन

 

इससे पहले सुनक ने कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की की ब्रिटिश यात्रा उनके देश के साहस, दृढ़ संकल्प और लड़ाई और हमारे दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती का प्रमाण है।  सुनक ने कहा कि 2014 से ब्रिटेन ने यूक्रेनी बलों को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिससे वे अपने देश की रक्षा कर सकते हैं, अपनी संप्रभुता की रक्षा कर सकते हैं और अपने क्षेत्र के लिए लड़ सकते हैं।

सुनक ने कहा कि मुझे गर्व है कि आज हम सैनिकों से नौसैनिकों और लड़ाकू जेट पायलटों के लिए उस प्रशिक्षण का विस्तार करेंगे, यह सुनिश्चित करते हुए कि यूक्रेन के पास भविष्य में अपने हितों की अच्छी तरह से रक्षा करने में सक्षम सेना है। यह हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है कि न केवल अल्पावधि के लिए सैन्य उपकरण प्रदान करें। लेकिन आने वाले वर्षों में यूक्रेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का दीर्घकालीन संकल्प।

यूरोपीय संसद में कहा- और हथियार चाहिए
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के खिलाफ साथ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, यूक्रेन को और हथियार चाहिए और हमें उम्मीद है कि रूस की हार होगी। उनके संबोधन के बाद यूरोपीय सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। इसके बाद ईयू का झंडा उठाया और यूक्रेन का राष्ट्रगान बजाया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें