फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के नौसैनिक ड्रोन ने रूसी हेलीकॉप्टर मार गिराया, घायल पायलट बोला- मुझे गोली लगी...

Wed, 01 Jan 2025 11:50 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

यूक्रेन के नौसैनिक ड्रोन ने कालासागर में दो रूसी हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया। हमले में ड्रोन ने एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया। जबकि दूसरा हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हमले के बाद यूक्रेन सैन्य खुफिया सेवा के रेडियो इंटरसेप्ट में रूसी हेलीकॉप्टर के पायलट की आवाज सुनाई दी। इसमें पायलट कह रहा है कि मुझे गोली लगी है, मैं नीचे जा रहा हूं। 
विज्ञापन
russia ukraine war - फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के नौसैनिक ड्रोन ने कालासागर में दो रूसी हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया। हमले में ड्रोन ने एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया। जबकि दूसरा हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हमले के बाद यूक्रेन सैन्य खुफिया सेवा के रेडियो इंटरसेप्ट में रूसी हेलीकॉप्टर के पायलट की आवाज सुनाई दी। इसमें पायलट कह रहा है कि मुझे गोली लगी है, मैं नीचे जा रहा हूं। यूक्रेन सैन्य खुफिया सेवा ने कालासागर में हुए हमले और पायलट के इंटरसेप्ट का वीडियो एक्स पर साझा किया है।

विज्ञापन




पहले वीडियो में यूक्रेन का मैगुरा वी5 नौसैनिक ड्रोन रूसी एमआई-8 हेलीकॉप्टर पर हमला करता है। वीडियो में दिख रहा है कि ड्रोन बोट के आसपास गोलीबारी हो रही है। इसके चलते समुद्र के पानी में छींटे पड़ रही हैं। वीडियो में एक हेलीकॉप्टर को दिखाया गया है। आसमान में दिख रही चमक के बीच मिसाइलें दागी जा रही हैं। इसके बाद हेलीकॉप्टर से कुछ टकराता है और समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। 



इसके बाद दूसरे वीडियो में रेडियो संचार दिखाया गया है। इसमें रूसी हेलीकॉप्टर का पायलट कह रहा है कि 482, मुझे गोली लगी है, मैं नीचे जा रहा हूं। संचार में आगे कहा गया कि एक विस्फोट हुआ और मैं घायल हो गया। हमला पानी से हुआ। फिर एक और चमक हुई। मैं नहीं देख सका कि वह कहां गई, लेकिन वह सीधे मुझ पर लगी और पास में ही विस्फोट हुआ। मैंने इसे हेलीकॉप्टर पर महसूस किया। 
विज्ञापन


वहीं यूक्रेन की जासूसी एजेंसी जीयूआर ने बताया कि क्रीमिया के पश्चिमी तट पर मिसाइलों से लैस यूक्रेन के मैगुरा वी5 समुद्री ड्रोन ने रूसी एमआई-8 हेलीकॉप्टर को टक्कर मार दी। ऐसा पहली बार हुआ है कि यूक्रेन के नौसैनिक ड्रोन ने हवाई लक्ष्य को मारा।  यूक्रेन रूसी युद्धपोतों पर हमला करने के लिए समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा। यूक्रेन का कहना है कि नौसेना के ड्रोन और मिसाइल हमलों ने सेवस्तोपोल में रूस के प्रमुख नौसैनिक अड्डे को भारी नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें