फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान में यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 176 यात्रियों की मौत

Wed, 08 Jan 2020 05:32 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, तेहरान
विज्ञापन
Ukrainian passenger jet crashes - फोटो : Press TV
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान में यूक्रेन का एक यात्री विमान बोइंग 737 दुर्घटना का शिकार हो गया। तेहरान से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान में सवार सभी 176 लोग मारे गए। ईरान के सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण के प्रवक्ता कासिम बिनियाज ने बताया कि विमान ने ईरान की राजधानी स्थित इमाम खामनेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और तभी उसके एक इंजन में आग लग गई।
विज्ञापन


ईरानी मीडिया के हवाले से कहा जा रहा है कि यह दुर्घटना तकनीकी खामी के कारण हुआ है। मारे गए लोगों में 82 ईरान और 63 कनाडा के नागरिक थे।





विमान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूक्रेन की राजधानी कीव के बोर्यस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण तकनीकी खामी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता रजा जाफरजादेह ने बताया कि यह विमान तेहरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में दुर्घटना का शिकार हुआ है। जांचदल और बचाव कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचें हालांकि उन्हें कोई भी जिंदा नहीं मिला।

ईरान को विमान के ब्लैक बॉक्स मिले: विमानन अधिकारी

तेहरान के मुख्य हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान के ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं। ईरान के खोज और बचाव दल को ये ब्लैक बॉक्स मिले हैं। ईरान के नागर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता रेजा जफरजदा ने बताया कि आज सुबह यूक्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान 737 के दो ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका ने ईरान और इराक के ऊपर से हवाई सेवाएं प्रतिबंधित की

ताजा हमले के बाद अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से ईरान और इराक के ऊपर से किसी भी अमेरिकी फ्लाइट के गुजरने पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका को आशंका है कि ईरान समर्थित विद्रोही संगठन अमेरिकी हवाई जहाजों को निशाना बना सकते हैं। कुछ दिनों पहले भी अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि विद्रोहियों के पास विमान को मार गिराने वाली मिसाइलें हैं।  

बता दें कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या किए जाने के बाद बुधवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिका के अल-असद एयरबेस पर कई रॉकेट दागे। पेंटागन के अनुसार उसके एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी गई हैं। इस एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं तैनात हैं। इस हमले में अमेरिकी गठबंधन सेना को कितना नुकसान हुआ है इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें