ट्रंप ने यूक्रेन से इस बात से जताई नाराजगी
गौरतलब है कि बैठक से पहले, ट्रंप ने ऑनलाइन पोस्ट में यूक्रेन पर अमेरिकी मदद के लिए शुक्रिया न कहने का आरोप लगाया और यूरोपीय देशों की आलोचना की कि वे अब भी रूस से तेल खरीद रहे हैं। इसके जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अमेरिका की मदद के लिए 'कृतज्ञ' है और अमेरिका व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा दी जा रही सुरक्षा सहायता महत्वपूर्ण है।
जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि युद्ध की शुरुआत 'रूस ने की थी, और सिर्फ रूस ने। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, यूरोप और दुनिया के सहयोग से ही यूक्रेन की जानें बची हैं और मुख्य लक्ष्य यह है कि रूस की यह लड़ाई खत्म हो और फिर कभी शुरू न हो।
ये भी पढ़ें:- जिनेवा: ट्रंप की योजना पर चर्चा के लिए मिले यूक्रेन-पश्चिमी देशों के प्रतिनिधि, जेलेंस्की बोले- बंद हो रक्तपात
प्रस्ताव की आलोचना भी, समझिए कैसे?
दूसरी ओर अमेरिकी प्रस्ताव को आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। कारण है कि इसमें रूस की कुछ मांगों को स्वीकार करने जैसी बातें शामिल हैं, जैसे यूक्रेन द्वारा कुछ इलाके छोड़ना, सेना का आकार सीमित करना और नाटो में शामिल न होने का वादा करना। देखा जाए तो दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि वे ऐसी शांति चाहते हैं जो यूक्रेन की सुरक्षा, स्थिरता और पुनर्निर्माण को सुनिश्चित करे।