फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine war: रूस ने कीव में बरपाया कहर, कामिकेज ड्रोन से किए हमले, धमाकों से थर्राया शहर

Mon, 17 Oct 2022 10:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

कीव में रूस के हवाई हमले के बाद सायरन और विस्फोटों की आवाज सुनी गई। ड्रोन हमलों से मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार शेवचेनकिव्स्की इलाके में आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
यूक्रेन में रूसी सेना का हमला - फोटो : Twitter/ Riho Terras
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर बड़ा हमला बोला है। ईरानी में बने कामिकेज ड्रोन से ये हमले किए। कई धमाकों से कीव शहर दहल उठा। 

विज्ञापन


कीव में रूस के हवाई हमले के बाद सायरन और विस्फोटों की आवाज सुनी गई। ड्रोन हमलों से मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार शेवचेनकिव्स्की इलाके में आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि ये हमले कामिकेज ड्रोन से किए गए। पिछले सप्ताह भी कीव व यूक्रेन के अन्य शहरों में  रूसी मिसाइलों से हमला किया गया था। इसमें अनेक लोग मारे गए थे। 

कीव में ताजा धमाके बीती रात किए गए। क्लिट्स्को ने कहा कि वे उस वक्त शेवचेनकिव्स्की जिले में थे, जहां पिछले सप्ताह कई हमले किए गए थे। कीव में बचाव दल मौके पर मौजूद थे। दल ने कीव के लोगों को हवाई हमले से बचने के लिए बनाए गए ठिकानों में रहने को कहा। 
विज्ञापन


पुल पर हमले के बाद से हमले जारी
दरअसल, बीते दिनों क्रीमिया से यूक्रेन को जोड़ने वाले पुल पर बमबारी की गई थी। इसका मकसद रूस से यूक्रेन में सैन्य सामग्री व रसद आपूर्ति रोकना था। हालांकि, पुल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और कुछ घंटों बाद ही इसे फिर खोल दिया गया। लेकिन पुल पर हमले से रूस के राष्प्ट्रति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से और चिढ़ गए। इसके बाद रूसी सेना ने हमले और तेज कर दिए। 
विज्ञापन


कीव को सीधे निशाना बनाया गया
यूक्रेन-रूस जंग के बीच पहली बार कीव के मध्य क्षेत्र को सीधे निशाना बनाया गया। हालांकि, बीते दिनों पुतिन ने कहा था यूक्रेन पर बड़े हमलों की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे यूक्रेन को नष्ट नहीं करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें