फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में बड़ा कदम, रूस ने जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का दिया न्योता

Fri, 30 Jan 2026 04:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

अमेरिका की मध्यस्थता में चल ही संघर्ष विराम की कोशिशों का कुछ असर होता दिख रहा है। दरअसल रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को बातचीत के लिए मॉस्को आने का निमंत्रण दिया है। वहीं ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने पुतिन को कीव पर एक हफ्ते तक हमले न करने को कहा है, जिस पर पुतिन ने सहमति भी दे दी है। हालांकि अभी तक रूस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने अमेरिका की मध्यस्थता में यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयास के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का निमंत्रण दिया है। क्रेमलिन ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष लगभग चार वर्षों से जारी है। क्रेमलिन की ओर से यह भी बताया गया कि रूस और यूक्रेन ने युद्ध में मारे गए सैनिकों की अदला-बदली का एक और चरण पूरा किया है। हालांकि, दोनों देशों के बीच ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने को लेकर किसी सहमति की अटकलों पर रूस ने टिप्पणी करने से इन्कार किया।
विज्ञापन


बातचीत को गति मिलने के संकेत
  • पिछले सप्ताहांत अबूधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत से शांति प्रयासों को कुछ गति मिली है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मतभेद अब भी बने हुए हैं। मोर्चे पर लड़ाई जारी है और हालिया मिसाइल हमलों से यूक्रेन को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
  • एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक की संभावना बढ़ी है। रविवार को अबूधाबी में दोनों देशों के वार्ताकारों की अगली बैठक प्रस्तावित है।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि शांति प्रक्रिया में सकारात्मक प्रगति हो रही है। हालांकि, क्षेत्रीय नियंत्रण और युद्ध के बाद की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सहमति अभी दूर है। 

अस्थायी संघर्ष विराम की बढ़ी उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक हफ्ते के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले ने करने को कहा है क्योंकि यूक्रेन में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रूसी हमले के चलते यूक्रेन के कई शहरों के अहम ढांचे को भारी नुकसान हुआ है और देशभर में लोग बिना बिजली और गर्मी के रहने को मजबूर हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि पुतिन इसके लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी तक रूस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें