फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूसी जासूस होने के शक में यूक्रेन ने अपने अधिकारी को मार डाला

Sun, 06 Mar 2022 06:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव

सार

रूस के साथ बातचीत करने वाले प्रतिनिधि मंडल के सदस्य डेनिस किरीव पर एसबीयू को शक था, जिसके आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद शनिवार शाम जब एसबीयू ने उन्हें गिरफ्तार करना चाहा, तो वे भागने लगे। इस दौरान एसबीयू की तरफ से चलाई गोली से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डेनिस किरीव (लाल घेरे में) को एसबीयू ने उतारा मौत के घाट। - फोटो : Twitter@politblogme
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन की खुफिया सुरक्षा सेवा एसबीयू ने रूस के लिए जासूसी करने के शक में अपने अधिकारी डेनिस किरीव को मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, यूक्रेन की राजकीय समाचार सेवा यूनियन के टेलिग्राम चैनल सहित यूक्रेनी, रूसी व पश्चिमी मीडिया में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्टों के मुताबिक, रूस के साथ बातचीत करने वाले प्रतिनिधि मंडल के सदस्य डेनिस किरीव पर एसबीयू को शक था, जिसके आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद शनिवार शाम जब एसबीयू ने उन्हें गिरफ्तार करना चाहा, तो वे भागने लगे। इस दौरान एसबीयू की तरफ से चलाई गोली से उनकी मौत हो गई। किरीव को यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के अमीर दोस्त आंद्रेई क्लाइव का करीबी माना जाता था, जो रूस समर्थक हैं।

यूक्रेनी सरकार की समाचार एजेंसी के विपरीत स्वतंत्र राजनीतिक विश्लेषक मारियो दुबोवीकोवा ने दावा किया है कि किरीव को कीव के बीच में मौजूद पेचेर्स्क कोर्ट के प्रवेश द्वार पर सिर में गोली मारी गई। किरीव 2006 से 2008 के दौरान एससीएम फाइनेंस कंपनी के उपमहानिदेशक थे, इसके बाद 2010 से 2014 के बीच ऑस्ट्रियाई ग्रुप स्लाव एजी क्लायुयेव से जुड़े, बाद में यूक्रेक्जिम बैंक के बोर्ड में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें