फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Russia War: यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की मदद देगा अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडन ने बिल पर किए दस्तखत

Sat, 21 May 2022 05:05 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की मदद देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए 40 अरब डॉलर (लगभग 3112 अरब 74 करोड़ 40 लाख रुपये) की मदद के लिए एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें से आधी राशि यूक्रेन की सेना के लिए है।

विज्ञापन


रूस ने फिनलैंड को गैस आपूर्ति रोकी
रूस ने पड़ोसी फिनलैंड को गैस निर्यात शनिवार को रोक दिया। यह अत्यंत प्रतीकात्मक कदम ऐसे समय आया है जब नॉर्डिक देश ने कुछ ही दिन पहले घोषणा की थी कि वह नाटो में शामिल होना चाहता है। रूसी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम द्वारा उठाया गया यह कदम गैस का भुगतान रूबल में करने से हेलसिंकी द्वारा इनकार करने के बाद पहले की गई घोषणा के अनुरूप है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण के बाद यूरोपीय देशों से गैस का भुगतान रूबल में करने को कहा था।

रूस ने मारियुपोल पर पूरी तरह कब्जा करने का दावा किया
इससे पहले रूस ने मारियुपोल पर कब्जा करने का दावा किया, जो युद्ध में उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत हो सकती है। करीब तीन महीने तक रूसी सैनिकों की घेराबंदी में रहा यह बंदरगाह शहर अब मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है और यहां 20,000 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की आशंका है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारियुपोल में अजोवस्तल इस्पात संयंत्र और पूरे शहर की पूरी तरह मुक्ति की जानकारी दी। यह इस्पात संयंत्र यूक्रेनी प्रतिरोध का प्रतीक बन गया था। अभी यूक्रेन ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें