फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine-Russia war: सात रूसी अमीरों की ब्रिटेन ने जब्त की संपत्तियां, चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक पर भी शिकंजा

Fri, 11 Mar 2022 09:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन का कहना है कि अब्रामोविच को क्रेमलिन का वरदहस्त प्राप्त है। उन्होंने अपने व्यावसायिक संपर्कों के जरिए यूक्रेन को अस्थिर करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी लोगों पर वैश्विक पाबंदियों का शिकंजा कसता जा रहा है। अब ब्रिटेन ने रूस के सात अमीरों व प्रभावशाली लोगों की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। इनमें चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


ब्रिटेन का कहना है कि अब्रामोविच को क्रेमलिन का वरदहस्त प्राप्त है। उन्होंने अपने व्यावसायिक संपर्कों के जरिए यूक्रेन को अस्थिर करने का प्रयास किया। उन पर पूर्वी योरपीय देश यूक्रेन की एकता, अखंडता व संप्रभुता को को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। ब्रिटेन के विदेश विभाग ने कहा कि अब्रामोविच पर इस्पात कंपनी एवरेज पीएलसी के जरिए पाबंदी लगाई गई है।

इस कंपनी में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। इस कंपनी पर रूसी सेना को टैंक बनाने के लिए इस्पात की आपूर्ति करने का आरोप है। अब्रामोविच की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं और उन्हें ब्रिटेन में अब किसी कारोबार की इजाजत नहीं होगी। उनकी यात्रा पर भी पाबंदी लगाई गई है। ब्रिटेन के इस कदम के बाद लंदन स्थित एवरेज कंपनी के शेयर के दाम में 13 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस कंपनी में अब्रामोविच की हिस्सेदारी 2021 के अंत में 1.4 अरब पाउंड की थी। लेकिन बुधवार शाम तक इसका मूल्य घटकर 32 करोड़ पाउंड रह गया।
विज्ञापन


यह पहली बार है जब अब्रामोविच पर ब्रिटेन या उसके किसी सहयोगी देश ने प्रतिबंध लगाए हैं। गुरुवार को लगाए गए इन प्रतिबंधों के दायरे में रूसी अमीर या प्रभावशाली लोग हैं- इगोर सेचिन, ओलेग डेरिपस्का, एंड्री कोस्टिन, एलेक्सी मिलर, निकोलाई टोकरेव और दिमित्री लेबेदेव। 
डेरिपस्का पहले अब्रामोविच का साझेदार था। जबकि ब्रिटिश विदेश विभाग ने सेचिन को पुतिन का दायां हाथ बताया है। इसी तरह कोस्टिन, मिलर, टोकरेव और लेबेदेव को राष्ट्रपति पुतिन के 'आंतरिक सर्कल' का हिस्सा बताया गया है। 

डेरिपस्का के पास लंदन की खनन कंपनी ईएन+ ग्रुप में 45 फीसदी हिस्सेदारी है। बुधवार शाम को उनकी हिस्सेदारी का मूल्य 1.6 अरब पाउंड की थी। वहीं 
सेचिन सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट के सीईओ और रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री हैं। फ्रांस ने पिछले हफ्ते एक सुपर यॉट को जब्त किया है। कहा जा रहा है कि वह सेचिन का है। हालांकि रोसनेफ्ट ने इस दावे का खंडन किया है। 

कोस्टिन रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक वीटीबी बैंक के प्रबंधन बोर्ड का प्रमुख है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज में इस पर भी पाबंदी लगा दी गई है। वहीं मिलर गाजप्रोम के प्रमुख हैं। यह सरकारी गैस उत्पादक कंपनी है। यह यूरोपीय फुटबॉल की पूर्व प्रायोजक रही है। टोकरेव एक बड़ी तेल और गैस कंपनी ट्रांसनेफ्ट के अध्यक्ष हैं। जबकि लेबेदेव बैंक रोसिया के अध्यक्ष हैं। इसे यूरोपीय संघ ने रूस के वरिष्ठ अधिकारियों का निजी बैंक करार दिया है। 

रूस के इन सात अमीरों व प्रभावशाली लोगों पर पाबंदियां लगाते हुए ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि ये कदम यूक्रेन के लोगों के प्रति एकजुटता व समर्थन जताने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों का पीछा नहीं छोड़ेंगे जो निर्दोष नागरिकों की हत्या, अस्पतालों पर हमले व संप्रभु सहयोगियों पर अवैध कब्जे का प्रयास करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें