फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine: जेलेंस्की का कड़ा पलटवार, बोले- रूस ने अब तक युद्ध में 400 ईरानी ड्रोन से किए हमले

Thu, 27 Oct 2022 12:28 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

जेलेंस्की ने कीव में मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि एक लंबे समय के बाद हम खुद को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं। साथ ही इस्राइल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
जेलेंस्की - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस लगातार पिछले कई महीनों से यूक्रेन पर हमले कर रहा है, जिसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। अमेरिका समेत अन्य देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंध भी पुतिन रोकने में नाकाम रहे हैं। वहीं एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को रूस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस ने अब तक युद्ध में यूक्रेन पर हमलों के लिए लगभग 400 ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने इस्राइल से मदद का भरोसा जताया
जेलेंस्की ने कीव में मीडिया से बात करने के दौरान यूक्रेन और इस्राइल के संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि एक लंबे समय के बाद हम इस्राइल के साथ खुद को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं वहीं यूक्रेन को इस्राइल ने कुछ खुफिया जानकारी साझा की हैं जिस पर उन्होंने कहा कि यह इस्राइल की ओर से एक सकारात्मक कदम है। मैं इसके लिए आभारी हूं। जेलेंस्की ने इस्राइल पर मदद का भरोसा जताया है।

उन्होंने बताया कि इस्राइल युद्ध के बारे में जानता है, और इस्राइल को हमारा अधिक समर्थन करना चाहिए। हम 24 फरवरी से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। हम देखते हैं कि इस्राइल के लोग यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन हमें इस्राइल के राजनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


ड्रोन का व्यापक उपयोग कर रहा रूस
यूक्रेनी विशेषज्ञों के मुताबिक रूस, यूक्रेन पर हमला करने के लिए कामिकेज ड्रोन का व्यापक उपयोग कर रहा है, जो ईरान निर्मित है लेकिन कोई उसे पहचान न पाए इसलिए रूसी सेना अलग नाम से उनका उपयोग करती है। हालांकि जब ईरान से ड्रोन को लेकर सवाल पूछा गया है तो उसने कहा कि तेहरान ने रूस को ड्रोन नहीं दिए हैं। वहीं व्हाइट हाउस ईरान के बयान को झूठा बताता है।

अमेरिका यात्रा पर जाएंगे इस्राइल के राष्ट्रपति
वाशिंगटन की अपनी यात्रा के दौरान इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को खुफिया जानकारी देंगे कि रूस ने यूक्रेन में ईरानी निर्मित कामिकेज ड्रोन तैनात किए हैं।

रूस ने तेज किया परमाणु बल का युद्धाभ्यास, पुतिन देखने पहुंचे
जंग के कई मोर्चों पर यूक्रेन के हाथों हार से बौखलाए रूस ने अपने परमाणु बल का युद्धाभ्यास तेज कर दिया है। इस अभ्यास के दौरान एटमी बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागी गईं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को सामरिक परमाणु बल का अभ्यास देखा। रूस के रक्षा मंत्री सेर्गेई शोइगू ने पुतिन को बताया कि रूस पर परमाणु हमला होने की स्थिति में दुश्मनों पर बड़े पैमाने पर जवाबी परमाणु हमला करने का अभ्यास किया गया। इस युद्धाभ्यास में रूसी परमाणु बल की तीन इकाइयों ने हिस्सा लिया। 

इसमें जल-थल और नभ से परमाणु हमला करने का भी अभ्यास किया गया। रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा सक्रिय परमाणु बम या वारहेड हैं। यह युद्धाभ्यास यूक्रेन में रूसी कार्रवाई को लेकर पश्चिमी देशों के साथ भीषण तनाव के बीच हुआ है। क्रेमलिन ने कहा, अभ्यास के लिए तय सभी लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए और दागी गई सभी मिसाइलें निशाने पर लगीं। रूस ने इसे वार्षिक अभ्यास बताया। इस समूची कवायद में एक हजार से ज्यादा सैन्यकर्मी, सौ से ज्यादा विमान भाग ले रहे हैं। साथ ही इसमें सकड़ों मिसाइल-रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यूक्रेन पर परमाणु हमले की आशंका
पश्चिमी देशों को आशंका है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर कम क्षमता का परमाणु हमला कर सकता है। रूस के पास कई ऐसे तैयार हथियार मौजूद हैं, जो लंबी दूरी तक परमाणु हमला कर सकते हैं। पुतिन पहले ही एलान कर चुके हैं कि वो अपने देश की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से भी नहीं हिचकेंगे। 

अमेरिका को दी पूर्व सूचना
अमेरिका का कहना है कि रूस ने इस अभ्यास के संबंध में उसे पहले से सूचित कर दिया था। अमेरिकी वायुसेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने कहा, अमेरिका को सूचित किया गया है, और यह रूस का नियमित वार्षिक अभ्यास है।
विज्ञापन

रूसी सेना ने यूक्रेन के 40  गांवों पर दागीं मिसाइलें
रूस ने यूक्रेन के 40 से अधिक गांवों को निशाना बनाया है। इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और हवाई हमले के भय से लोग रात बंकरों में बिता रहे हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बल जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी बलों ने यूक्रेनी ठिकानों पर पांच रॉकेट हमले, 30 हवाई हमले और बहु प्रक्षेपण रॉकेट प्रणाली से 100 से अधिक हमले किए। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस ने नीपरो शहर के गैस स्टेशन को निशाना बनाया जिसमें एक गर्भवती महिला सहित दो की मौत हो गई।

खेरसान के लिए भीषण जंग जल्द
रूस और यूक्रेन के बीच के जंग को पूरे आठ महीने हो गए हैं। इन आठ महीनों में दोनों देशों के बीच कई मिसाइल से लेकर ड्रोन अटैक हुए, लेकिन यूक्रेन ने आने वाले समय की भविष्यवाणी की है जो काफी डराने वाला है। यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आशिंक रूप से रूसी कब्जे वाले दक्षिणी प्रांत खेरसान के लिए सबसे भारी लड़ाई होने वाली है। 
  • यूक्रेनी सेना ने अक्तूबर की शुरुआत में खेरसान में जवाबी हमले किए, जिससे आधे से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया जा चुका है। यूक्रेनी  राष्ट्रपति के सलाहकार एरेस्टोविच ने मंगलवार को आनलाइन वीडियो में कहा कि खेरसान में रूस फिर से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।
नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने का आदेश
रूसी अधिकारियों ने खेरसॉन में रहने वाले नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। अभी तक इन लोगों को निकालने का काम काफी धीमी गति से चल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें