फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- पुतिन ने युद्ध में सब कुछ गंवाया, अब रूस परमाणु हमला नहीं कर सकता

Wed, 29 Mar 2023 06:04 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला,

सार

जेलेंस्की ने कहा कि मैं पश्चिमी देशों की मदद का स्वागत करता हूं। उन्होंने अरबों डॉलर के गोला-बारूद और हथियार हमें दिए हैं।
विज्ञापन
Volodymyr Zelenskyy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के बाद से पुतिन काफी अलग-थलग पड़ गए हैं। कोई भी उनका साथ नहीं दे रहा है। पुतिन ने पिछले साल युद्ध में अपना सब कुछ गंवा दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन के पास अब कोई सहयोगी भी नहीं है। शी जिनपिंग के दौरे के बाद अब ये स्पष्ट हो गया है कि अब वह भी रूस से साथ नहीं है। 

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन के परमाणु उकसावों पर विश्वास नहीं कर सकते, मुझे नहीं लगता कि रूसी नेता परमाणु इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने आप को बचाना चाहता है, तो वह ऐसा नहीं करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि मैं पश्चिमी देशों की मदद का स्वागत करता हूं। उन्होंने अरबों डॉलर के गोला-बारूद और हथियार हमें दिए हैं, लेकिन वादा किए गए कुछ हथियार अभी तक मिले नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Japan: दीक्षांत समारोह में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जैसा बनकर पहुंचा जापानी छात्र, सोशल मीडिया पर वायरल

दुनियाभर में सबसे अधिक मिसाइली हमले हमने झेले

देशभक्तों के लिए हमारे पास कई अच्छे फैसले हैं, लेकिन हमारे असल में वे नहीं हैं। जेलेंस्की ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा मिसाइली हमले हमने झेले हैं, इस वजह से हथियारों की सबसे अधिक आवश्यकता इस वक्त हमें है। अगर रूस बखुमुत में यूक्रेन को हरा देता तो रूस अपनी इस जीत को पूरे विश्व में बेच देता। राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन के समर्थकों को ये समझना होगा कि वे अपना सारा पैसा खो देंगे। दुनिया भर में फैली अपनी सपंत्तियों को भी रूस खो देगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ukraine: नई दिल्ली से अचानक कीव पहुंचे जापानी पीएम फुमियो किशिदा, राष्ट्रपति जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें