फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बनाकर गोलीबारी करने वाला हमलावर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, छह की मौत

Sun, 19 Apr 2026 01:19 AM IST
Nitin Gautam पीटीआई, कीव

सार

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बंदूकधारी ने कई लोगों को गोली मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। आरोपी ने एक सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बना लिया था और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर हो गया है। 
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को एक बंदूकधारी ने कम से कम छह लोगों की हत्या करने के बाद एक सुपरमार्केट में कई लोगों को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के प्रमुख इहोर क्लिमेंको ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में बताया कि हमलावर से बातचीत की कोशिश नाकाम रहने के बाद विशेष टैक्टिकल पुलिस यूनिट ने सुपरमार्केट पर धावा बोला। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में हमलावर को ढेर कर दिया गया। 
विज्ञापन


गोलीबारी में छह लोगों की मौत की पुष्टि
पत्रकारों से बातचीत में क्लिमेंको ने बताया कि हमलावर ने पहले सड़क पर चार लोगों को गोली मारी और फिर सुपरमार्केट में घुसकर पांचवें व्यक्ति की हत्या कर दी। कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि छठी पीड़िता, एक युवती, ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पुष्टि की कि चार बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कम से कम 14 लोग घायल हुए हैं।

क्लिमेंको ने बताया कि हमलावर का जन्म 1968 में हुआ था, हालांकि उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस वार्ताकारों ने करीब 40 मिनट तक उससे बात की, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। क्लिमेंको ने कहा, 'हमने उसे समझाने की कोशिश की, क्योंकि अंदर किसी के घायल होने की आशंका थी। हमने खून रोकने के लिए टॉर्निकेट लाने की पेशकश भी की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे निष्क्रिय करने का आदेश दिया गया।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया- हमलावर रूस में जन्मा था
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बाद में सोशल मीडिया पर बताया कि हमलावर रूस में जन्मा था और लंबे समय तक यूक्रेन के पूर्वी शहर दोनेत्स्क में रहा। उन्होंने यह भी कहा कि घटना से पहले उसने अपने अपार्टमेंट में आग लगा दी थी और हथियार लेकर बाहर निकला था। क्लिमेंको के अनुसार, हमलावर के पास कार्बाइन राइफल थी, जो कानूनी रूप से पंजीकृत थी। उन्होंने बताया कि पिछले दिसंबर में उसने हथियार के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा कराया था। घटना कीव के होलोसीइव्स्की जिले में हुई। टीवी फुटेज में देखा गया कि पुलिसकर्मी शॉपिंग मॉल के अंदर मोर्चा संभाले हुए थे, जबकि गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही थीं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें