इससे पहले यूक्रेन के यात्री विमान हमले को लेकर एक नया वीडियो सामने आया था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि ईरान की दो मिसाइलों ने विमान के आसमान में ही टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इस घटना में विमान में सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गई थी।
इस धुंधले वीडियो में 30 सेकेंड के भीतर ईरान की ओर से दो मिसाइल दागी जाती हैं। यह वीडियो एक गांव में बने मकान की छत से बनाया गया था। हालांकि ईरान ने इस मामले में शुरूआत में नानुकुर के बाद अपनी गलती मान ली थी।
वहीं पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया था। यूएन एविएशन नियामक, ईरान के अनुरोध पर इस हादसे की जांच में शामिल हुआ।
ब्रिटिश राजदूत ने छोड़ा ईरान
ईरान में हिरासत के बाद गिरफ्तार हुए ब्रिटिश राजदूत ने देश छोड़ दिया था। सरकारी मीडिया एजेंसी इरना ने बताया था कि राजदूत राबर्ट मैकेयर नोटिस जारी होने से पहले ही चले गए। मैकेयर गत शनिवार को एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद चर्चा में आए थे। उन्हें प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।