फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग ने सबटाइटल नहीं होने पर अश्लील वेबसाइटों पर दायर किया मुकदमा, 23 पन्नों की अर्जी दी

Sat, 18 Jan 2020 10:38 AM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
mobile phone - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में रहने वाले एक बधिर व्यक्ति ने तीन अश्लील वेबसाइटों के खिलाफ वर्ग भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। व्यक्ति ने अपनी अर्जी में कहा है कि सबटाइटल के बिना वह वेबसाइटों पर उपलब्ध सामग्री का पूरा-पूरा लुत्फ नहीं उठा पाता है।

विज्ञापन


ब्रुकलीन फेडरल कोर्ट में गुरुवार को दी गई अर्जी में यारोस्लाव सुरिज ने तीन अश्लील वेबसाइट्स और उसके कनाडाई मुख्य कंपनी माइंडगीक के खिलाफ मुकदमा दायर कर कहा है कि वे ‘अमेरिकंस विद डिसैबिलिटी एक्ट’ (विकलांग अमेरिकी कानून) का उल्लंघन कर रहे हैं।

इससे पहले भी सुरिज इसी बात को लेकर फॉक्स न्यूज के खिलाफ मुकदमा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह अक्तूबर और इस महीने कुछ वीडियो देखना चाहते थे, लेकिन नहीं देख पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लिखा अर्जी में...

सुरिज ने अपने 23 पन्ने की अर्जी में लिखा है कि सबटाइटल के बिना बधिरों और ऐसे लोगों को जिन्हें कम सुनाई देता है वे वीडियो का पूरा-पूरा लुत्फ नहीं उठा पाते हैं, जबकि सामान्य लोग ऐसा कर पाते हैं। सुरिज ने कहा कि वह चाहते हैं कि अश्लील वेबसाइटें सबटाइटल दें और उन्होंने कुछ हर्जाने की भी मांग की है।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट कोरी प्राइस ने एक बयान जारी कर कहा है कि वेबसाइट पर सबटाइटल वाला भी एक सेक्शन है और उन्होंने उसका लिंक भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें