फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन संघर्ष में बेहाल हुआ कीव: माइनस 20 डिग्री ठंड में 60% शहर अंधेरे में, लोग पूछ रहे कब थमेगा युद्ध?

Wed, 21 Jan 2026 09:24 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

करीब चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में हालात और बिगड़ गए हैं। रूसी हमलों से कीव की 4,000 इमारतों में हीटिंग बंद है और 60 फीसदी इलाकों में बिजली नहीं है। माइनस 20 डिग्री की ठंड में लोग परेशान हैं। ऐसे में सवाल आज भी वही है कि कब रंग लाएंगी शांति की कोशिशें?

विज्ञापन
यूक्रेन पर रूस का घातक हमला (File Photo) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका समेत कई देशों की तरफ से शांति स्थापना के लिए की जा रही कोशिशें भी नाकाम होती दिख रही है। कारण है कि इस संघर्ष के चलते यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। रूसी हमलों के बाद बुधवार को करीब 4,000 इमारतों में हीटिंग बंद रही, जबकि शहर के लगभग 60 फीसदी हिस्से में बिजली नहीं थी।

विज्ञापन


ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन के बिजली ढांचे को निशाना बना रहा है। इस बीच कीव में तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध को अब लगभग चार साल होने को हैं और यह सर्दी अब तक की सबसे कड़ाके की सर्दियों में से एक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- EU Vs US: ट्रंप की टिप्पणी के बाद यूरोपीय संसद ने उठाया बड़ा कदम, ईयू-अमेरिका व्यापार समझौते पर लगाई रोक
विज्ञापन


अमेरिका की कोशिशें भी नाकाम

अमेरिका की कोशिशों के बावजूद अब तक युद्ध रोकने में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। हालांकि, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शांति प्रस्तावों पर बात करेंगे और यूक्रेनी प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच युद्ध के बाद की सुरक्षा और आर्थिक मदद से जुड़े दस्तावेजों पर बातचीत चल रही है। इन्हें दावोस में साइन किया जाना था, लेकिन जेलेंस्की ने वहां न जाने का फैसला किया और देश में बिजली बहाली को प्राथमिकता दी।

जनरेटर खरीदने की तैयारी कर रही जेलेंस्की सरकार
यूक्रेन सरकार ने जनरेटर खरीदने के लिए करीब 2.56 अरब ह्रिवनिया (लगभग 60 मिलियन डॉलर) जारी किए हैं, ताकि बिजली संकट से निपटा जा सके। इस बीच नाटो प्रमुख मार्क रुटे ने सदस्य देशों से यूक्रेन को और ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब समय है कि देश अपने भंडार से यूक्रेन की मदद करें, ताकि रूसी हवाई हमलों से बचाव हो सके।

ये भी पढ़ें:- Trump in Davos: दावोस में ट्रंप फिर बोले- उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाया, एक साल में रोके आठ युद्ध

रातभर रूस का यूक्रेन पर हमला

गौरतलब है कि रूस ने रातभर यूक्रेन पर 97 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इन हमलों में यूक्रेन के निप्रोपेत्रोवस्क इलाके में एक बुजुर्ग पुरुष और महिला की मौत हो गई। वहीं रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के 75 ड्रोन मार गिराए। रूसी ड्रोन हमलों के चलते क्रास्नोदार, सोची, गेलेंदझिक और सारातोव के हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानें रोक दी गईं।

विज्ञापन


इसके अलावा, यूक्रेन के एक ड्रोन हमले से रूस के अदिगेया क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में आग लग गई, जिसमें दो बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। कुल मिलाकर, भीषण सर्दी, बिजली संकट और लगातार हमलों के बीच यूक्रेन के लोगों की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं, जबकि युद्ध खत्म होने की उम्मीद अभी दूर नजर आ रही है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें