फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूसी मुखबिर को यूक्रेन ने पकड़ा, दावा- हवाई हमले की फिराक में थी आरोपी

Tue, 08 Aug 2023 12:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

विदेशी मीडिया के मुताबिक, यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने बताया कि सोमवार को एक रूसी मुखबिर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की मायकोलाइव क्षेत्र की यात्रा के दौरान हवाई हमले की फिराक में थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन इन दिनों रूस के खिलाफ आक्रमक दिखाई दे रहा है। यूक्रेन ने रूस के एक मुखबिर को हिरासत में लिया है। यूक्रेन का दावा है कि मुखबिर हवाई हमले की फिराक में था। हालांकि, हिरासत में ली गई महिला मुखबिर ने अबतक अपना नाम नहीं बताया है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

विदेशी मीडिया के मुताबिक, यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने बताया कि सोमवार को एक रूसी मुखबिर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की मायकोलाइव क्षेत्र की यात्रा के दौरान हवाई हमले की फिराक में थी। कथित मुखबिर यूक्रेनी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही था। महिला यात्रा के सभी मार्गों और इलाकों का दौरा कर वहां की जानकारी इकट्ठा कर रही थी। 

एसबीयू का कहना है कि वह दक्षिणी यूक्रेन के ओचकोव शहर में रहती थी। वह एक सैन्य स्टोर में सेल्सवुमन का काम भी कर चुकी है। महिला ने राष्ट्रपति द्वारा यात्रा करने वाले क्षेत्र की वीडियोग्राफी भी की थी। एसबीयू एजेंट्स को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने हमले को विफल कर दिया था।

रूस पर किया था ड्रोन हमला
हाल ही में, यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन हमला कर दिया। हमले में यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े टैंकरों में से एक को निशाना बनाया था। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 450 किलो टीएनटी से लैस ड्रोन ने रूसी झंडे वाले सिग जहाज पर हमला किया। यूक्रेन ने दावा किया था कि टैंकर रूसी सेना के लिए ईंधन ले जा रहा था और जहाज के कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, रूसी समुद्री-नदी परिवहन एजेंसी का कहना है कि हमले के कारण किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है। हमले के दौरान सिग तेल का परिवहन नहीं कर रहा था। 

कीव के लिए चुनौती भरा कदम

विज्ञापन

जानकारों के अनुसार, काला सागर में रूस की नौसैनिक शक्ति को चुनौती देना यूक्रेन के लिए चुनौती भरा होगा। काला सागर में रूस के 50 युद्धपोत और सात पनडुब्बियों के अलावा बड़ी संख्या में सहायक जहाज हैं। रूसी बेड़े के सामने यूक्रेनी बेड़ा कहीं टिक नहीं सकता है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें