फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukrain War: रेड स्क्वायर परेड से पहले यूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, 100 से अधिक उड़ानें रद्द

Thu, 08 May 2025 03:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन ने रेड स्क्वायर परेड से पहले लगातार तीसरे दिन रूस की राजधानी मास्को में लंबी दूरी के ड्रोन से हमला किया। इसके चलते 100 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। साथ ही 140 से अधिक उड़ानों में देरी भी हुई। हालांकि, मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूस की वायु सेना ने 24 ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। 
 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन ने लंबी दूरी के ड्रोन से बुधवार को लगातार तीसरे दिन रूस की राजधानी मास्को पर हमला किया। ड्रोन हमलों के चलते मास्कों के मुख्य हवाई अड्डों पर उड़ानों में रुकावटें आईं। इन हमलों के चलते 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा और 140 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। यूक्रेन का ड्रोन हमला रेड स्क्वायर में वार्षिक विजय दिवस सैन्य परेड से पहले हुआ, जब रूस विदेशी मेहमानों जैसे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने की तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन


यूक्रेनी ड्रोन हमलों के चलते बुधवार सुबह रूसी एयरलाइन एयरोफ्लोट ने मास्को से आने-जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन खतरे और विजय दिवस कार्यक्रमों के आसपास सुरक्षा उपायों के चलते एयरोफ्लोट की 140 से अधिक उड़ानों में भी देरी हुई। 

ये भी पढ़ें: New Pope:  सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकलता दिखा काला धुआं; पहले कॉन्क्लेव वोट में नहीं हुआ पोप का चुनाव
विज्ञापन


रूस ने मार गिराए 24 ड्रोन

मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूसी वायु सेना ने मास्को के पास करीब 9 ड्रोन को मार गिराया है। इसके बाद, उन्होंने शाम को सूचना दी कि मास्को को निशाना बनाने वाले 15 और यूक्रेनी ड्रोन को विफल कर दिया गया। 

परेड की तैयारियों पर असर डाल सकते हैं यूक्रेनी ड्रोन हमले
रूस 9 मई को विजय दिवस मनाएगा, जो रूस का बड़ा राष्ट्रीय त्योहार है। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर जीत की 80वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जाएगा। विजय दिवस के जश्न की तैयारियों के बीच यूक्रेनी ड्रोन बार-बार हमला कर रहे हैं, जो रूसियों को परेशान कर सकते हैं और परेड की तैयारियों पर असर डाल सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indo-Pak Row: सिंगापुर सहित कई देशों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी; कहा- संघर्ष वाले इलाकों की न करें यात्रा

रूस ने 72 घंटे के युद्धविराम की बनाई योजना
हालांकि, रूस ने विजय दिवस के जश्न के दौरान 72 घंटे के युद्धविराम की योजना बनाई है। मार्च में, अमेरिका ने युद्ध में 30-दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया, लेकिन रूस ने युद्धविराम की शर्तों को अपनी पसंद के अनुसार रखा। अमेरिका चाहता है कि लंबे समय के लिए कोई समाधान निकले। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें