फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine-US Talk: युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत यूक्रेन, US फिर शुरू करेगा सुरक्षा सहायता

Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा

सार

अमेरिका यूक्रेन के बीच सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही शांति वार्ता युद्धविराम के निष्कर्ष पर पहुंची है। यूक्रेन ने युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। बदले में अमेरिका यूक्रेन की सुरक्षा सहायता फिर से शुरू करेगा। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन ने मंगलवार को अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया। अमेरिकी प्रस्ताव के अनुसार, यूक्रेन रूस के साथ 30 दिन का सामान्य यु्द्धविराम करेगा। इसके बदले में, अमेरिका ने सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने पर प्रतिबंध हटाने पर सहमति जताई है। 

विज्ञापन


सऊदी अरब में हुई शांति वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष यूक्रेनी खनिजों पर जल्द से जल्द एक समझौता करने पर भी सहमत हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: सऊदी में अमेरिका-यूक्रेन की बातचीत; रूस से सीमित युद्धविराम के प्रस्ताव समेत इन मसलों पर मंथन
विज्ञापन


युद्धविराम पर ट्रंप का बयान
संयुक्त बयान में कहा गया, 'यूक्रेन ने तुरंत, अस्थायी 30-दिन का युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा जताई है, जिसे पार्टियों के बीच सहमति से बढ़ाया जा सकता है, और यह रूस की मंजूरी पर निर्भर करेगा।' यूक्रेन के सहमत होने के बाद ट्रंप ने कहा, 'यूक्रेन युद्ध विराम पर अभी कुछ समय पहले ही सहमत हुआ है। अब नजरें रूस पर हैं, उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस पर सहमत होंगे... शहरों में लोग मारे जा रहे हैं और शहरों में विस्फोट हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह युद्ध समाप्त हो जाए... यह पूर्ण युद्ध विराम है। यूक्रेन इस पर सहमत हो गया है और उम्मीद है कि रूस भी सहमत होगा... युद्ध विराम बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम रूस से ऐसा करवा पाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा।'


शांति स्थापित करने के लिए रूस का सहयोग जरूरी
बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिका रूस को यह संदेश देगा कि शांति स्थापित करने के लिए रूस का सहयोग जरूरी है। अमेरिका तुरंत खुफिया जानकारी साझा करने पर लगी रोक हटाएगा और यूक्रेन को सुरक्षा सहायता फिर से शुरू करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूएस से बात करने जेलेंस्की पहुंचे सऊदी; ट्रंप से बहस के बाद रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने की कवायद

ट्रंप ने जेलेंस्की से बहस के बाद रोकी थी सहायता
बता दें कि बीती 28 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में तनावपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच युद्धविराम को लेकर बहस भी हुई थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन की सुरक्षा सहायता पर रोक लगा दी थी। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें