UK: ब्रिटेन की प्रतिस्पर्धा और बाजार निगरानी संस्था ने माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई की साझेदारी की समीक्षा रद्द कर दी है। निगरानीकर्ता ने कहा कि यह सौदा जांच के योग्य नहीं है। सीएमए ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई को प्रभावी रूप से नियंत्रित नहीं किया है।
ब्रिटेन की प्रतिस्पर्धा और बाजार निगरानी संस्था (सीएमए) ने बुधवार को कहा कि उसने माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के सौदे की समीक्षा रद्द कर दी है। उसने कहा कि देश के विलय नियमों के तहत इस सौदे की जांच की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सीएमए ने एक बयान में कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर माइक्रोसॉफ्ट और चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई के बीच साझेदारी जांच के योग्य नहीं है। खासतौर पर सीएमए यह नहीं मानता कि माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पा लिया है।
माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू में ओपनएआई में बड़ी रकम निवेश की थी, जब यह सैन फ्रांसिस्को-आधारित स्टार्टअप था। लेकिन तबसे ओपनएआई ने चैटजीपीटी की सफलता के बाद जापान की सॉफ्टबैंक और चिप निर्माता एनवीडिया जैसे अन्य बड़े निवेशकों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन
सीएमए ने बड़ी टेक कंपनियों की ओर से जनरेटिव एआई स्टार्टअप्स में निवेश की वजह से एआई सौदों की जांच बढ़ा दी है। पिछले साल सीएमए ने इन्फ्लेक्शन एआई से जुड़े एख अन्य माइक्रोसॉफ्ट सौदे को मंजूरी दी थी, साथ ही गूगल और अमेजन द्वारा एंथ्रोपिक (चैटबॉट निर्माता) के साथ साझेदारी को मंजूरी दी थी।