फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: भीषण गर्मी में बदन पर ऊनी कपड़े और भालू वाली टोपियां, प्रिंस विलियम के सामने बेहोश होकर गिर पड़े तीन सैनिक

Sun, 11 Jun 2023 06:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

वार्षिक 'ट्रूपिंग द कलर' परेड के लिए प्रिंस विलियम के सामने अंतिम रिहर्सल के दौरान शनिवार को तीन सैनिक बेहोश हो गए। भीषण की गर्मी में सैनिक ऊनी कपड़े और भालू की खाल वाली टोपियां पहने हुए थे।
विज्ञापन
British Soldiers Faint In Front Of Prince William - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वार्षिक 'ट्रूपिंग द कलर' परेड के लिए प्रिंस विलियम के सामने अंतिम रिहर्सल के दौरान शनिवार को तीन सैनिक बेहोश हो गए। भीषण की गर्मी में सैनिक ऊनी कपड़े और भालू की खाल वाली टोपियां पहने हुए थे। लंदन में शनिवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस (86 डिग्री फारेनहाइट) तक पहुंच गया।

विज्ञापन


इसके बाद प्रिंस विलियम ने एक ट्वीट में लिखा, "भीषण गर्मी के बीच आज  कर्नल रिव्यू में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक सैनिक का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुश्किल परिस्थितियों में भी आप सभी ने वास्तव में अच्छा काम किया। धन्यवाद।" ट्वीट में उन्होंने लिखा, इस तरह के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत और तैयारी का श्रेय इसमें शामिल सभी लोगों को जाता है।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्मी के कारण एक सैनिक बेहोश होकर गिरता है। इसके कुछ देर बाद डॉक्टर उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने दक्षिण इंग्लैंड के लिए गर्म मौसम का 'अलर्ट' जारी किया है। यह कार्यक्रम 'ट्रूपिंग द कलर' के लिए एक रिहर्सल था, जो सम्राट के आधिकारिक जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए प्रत्येक जून में आयोजित एक वार्षिक सैन्य परेड थी। किंग चार्ल्स-तृतीय 17 जून को समारोह की देखरेख करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें