फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: लॉकडाउन के एक साल पूरे होने पर 'नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन' मनाया जाएगा

Sat, 13 Mar 2021 09:43 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, लंदन।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : twitter.com/BorisJohnson
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना महामारी के फैलने के बाद लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को एक साल पूरा होने वाला है। इसी क्रम में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 23 मार्च को 'नेशनल डे ऑफ रिफ्लेक्शन' के रूप में मनाने की एक परमार्थ संस्था की योजना को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


जॉनसन ने महामारी के कारण मरने वालों की याद में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे कुछ पल का मौन रखने के परमार्थ संस्था मेरी क्यूरी की योजना को मंजूरी दी है। इस दौरान लोगों से अपने-अपने दरवाजों पर रोशनी करने और देश के सभी प्रमुख भवनों को रोशनी से जगमगाने की भी योजना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश के लिए बहुत मुश्किल भरा साल रहा है। मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वालों और उन्हें अपनी मर्जी और भावनाओं के अनुरुप श्रद्धांजलि नहीं दे पाने वालों के साथ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम वायरस के खिलाफ मजबूत हो रहे हैं, मैं लगातार जूझ रहे लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और आशा करता हूं कि पाबंदियों में नरमी आने के बाद वे अपने प्रियजनों से मिल सकेंगे।

अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस योजना का स्वागत किया है। ब्रिटेन में 23 मार्च, 2020 तक कोरोना वायरस संक्रमण से 335 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल यह आंकड़ा 143,259 पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें