जुडवां बच्चे के जन्म को लेकर वैज्ञानिकों ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। इसके तहत बताया गया है कि दुनिया में अब हर 40वां बच्चा जुड़वां पैदा हो रहा है। साइंस जर्नल ह्यूमन रिप्रोडक्शन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, हर साल करीब 16 लाख जुड़वां बच्चे जन्म ले रहे हैं। यह संख्या पिछले 50 वर्षों में सबसे ज्यादा है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए 135 देशों से 2010-2015 के बीच के आंकड़े जुटाए। इस प्रकाशित रिसर्च में यह भी पता चला कि जुड़वां बच्चों के पैदा होने की दर सबसे ज्यादा अफ्रीका में है।
जुड़वां बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत
रिसर्च रिपोर्ट के सहलेखक जरोएन स्मिथ का कहना है- ‘कम और मध्यम आय वाले देशों में जुड़वां बच्चों पर और ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। सब सहारा अफ्रीका में तो खासतौर से बहुत सारे बच्चे अपने जुड़वां को जीवन के पहले साल में ही खो देते हैं। रिसर्च के मुताबिक यह संख्या हर साल 2-3 लाख तक है।