फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के लिए बेटा लेना चाहता था पिता की जान, ऑनलाइन मंगाया था बम

Sun, 14 Jan 2018 09:00 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
girlfriend, boyfriend
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड का साथ ना छूटे इसलिए एक भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक ने अपने पिता को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। इतना ही नहीं जब आप ये पढ़ेंगे कि कैसे उसने अपने पिता की गाड़ी में बम फिट करने का प्लान बनाया तो आप दंग रह जाएंगे। ये मामला ब्रिटिश राष्ट्रीय अपराध एजेंसी के हवाले से सामने आया है जहां गुरतेज सिंह रंधावा नाम के एक युवक ने अपने ही सिख पिता को जान से मारने का पूरा प्लान बनाया। 

विज्ञापन


युवक ने अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए ऑनलाइन बम का ऑर्डर किया। बता दें कि गुरतेज के पिता को उसकी गर्लफ्रेंड पसंद नहीं थी और वो नहीं चाहते थे कि उनका बेटा गुरतेज उस लड़की के साथ रहे लेकिन बेटे गुरतेज को ये सब अपने प्यार की मौत सरीखा लग रहा था। फिर क्या था उसने अपने शातिर दिमाग से इसका ये हल निकाला कि वो अपने पिता को ही रास्ते से हटा देगा। इसके लिए गुरतेज ने ऑनलाइन बम का ऑर्डर किया। जिसकी पेमेंट उसने क्रिप्टो मनी से की और डिलीवरी घर से दूर एक पते पर दी।

इस मामले में युवक को पहले ही पकड़ लिया गया और इस हत्या की साजिश रचने के लिए उसे 8 सालों की सजा दी है। मामला पुराना है और गुरतेज को पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था। वुल्वरहैम्प्टन ग्रामर स्कूल से छात्र को मेडिकल की पढ़ाई के लिए लिवरपूल यूनिवर्सिटी जाना था। लेकिन गुरतेज के पिता को ये ऐतराज था कि वो लिवरपूल यूनिवर्सिटी जा रहा है, पिता को ऐतराज इस बात से भी था की वहां एडमिशन की वजह उसकी गर्लफ्रेंड है। ऐसे में पिता की ना से बेटा इतना गुस्से में आ गाय कि उसने ये पूरी साजिश रच डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें