फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: सिख समुदाय ने खालिस्तानी तत्वों को दी चुनौती, प्रधानमंत्री मोदी का किया समर्थन, प्रस्ताव भी पारित किया

Mon, 17 Jan 2022 10:18 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत विरोधी अभियान चलाने वाले खलिस्तानी तत्वों के खिलाफ ब्रिटिश सिख समुदाय ने मोर्चा खोल दिया है। ब्रिटेन के सिखों ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत की वर्तमान सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं और भारत की गलत तस्वीर पेश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में सिख समुदाय ने खलिस्तानियों की ओर से चलाए जा रहे भारत विरोधी अभियान के खिलाफ कदम उठाने की शुरुआत कर दी है। खलिस्तान समर्थकों ने पिछले कुछ महीनों में ब्रिटेन में कई विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए हैं। रविवार को पार्क एवेन्यू में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख समुदाय के नेता एकत्र हुए। 

विज्ञापन


नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की ओर से सिख समुदाय के लिए किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद जताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और गलतफहमियों की खाई को पाटने में मदद करने की बात भी कही। सिख नेताओं ने 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' घोषित करने के लिए भी पीएम मोदी की सराहना की।

समुदाय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सिख नेताओं और गुरुद्वारा समिति का पदाधिकारियों ने उन लोगों को चुनौती दी जो भारत और इसकी वर्तमान सरकार के बारे में तथ्यात्मक रूप से गलत तस्वीर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। समुदायक की ओर से प्रस्ताव पारित करने कोअहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


गुरु गोबिंद सिंह की 365वीं जंयती पर पीएम मोदी ने किया था बड़ा एलान
बता दें कि सिख धर्म के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की 365वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा था कि 2022 से 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि यह गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की बहादुरी और शहादत के प्रति हमारी श्रद्धांजलि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें