फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: सालों पहले 925 रुपये में खरीदी 'सस्ती' अंगूठी 6 करोड़ 80 लाख की निकली

Sun, 10 Feb 2019 12:54 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Debra Goddard - फोटो : Jon Bond- The Sun
विज्ञापन
ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला की कोई लॉटरी नहीं लगी है। लेकिन उसके पास जो सामान मौजूद था वह किसी बहुमूल्य वस्तु से कम नहीं। 
विज्ञापन


डेब्रा गोडार्ड ने एक सेल से 10 पाउंड (करीब 925 रुपए) में एक अंगूठी खरीदी थी। लेकिन हाल ही में उन्हें पता चला कि वह अंगूठी असली हीरे की है। उसकी कीमत 7,40,000 पाउंड ( करीब 6.8 करोड़ रुपये) से ज्यादा है। 

55 साल की डेब्रा गोडार्ड ने बताया कि 33 साल पहले खरीदी गई इस अंगूठी को इस्तेमाल कर रही हैं लेकिन जब तक वे एक ज्वैलर के पास नहीं गईं तब तक उन्हें अंदाजा नहीं था कि इसकी असली कीमत क्या है।
विज्ञापन


डेब्रा गोडार्ड ने ज्वैलर्स को बताया कि अंगूठी में लगा नग नकली है। इसलिए वह इसे बेचना चाहती हैं। इसके बाद जौहरी ने बताया कि अंगूठी नकली नहीं बल्कि असली हीरे की है। अंगूठी 26.27 कैरट डायमंड से बनी है।
विज्ञापन


हालांकि डेब्रा ने पिछले कई वर्षों से इस अंगूठी का इस्तेमाल नहीं किया था और डेढ़ दशक तक इसे एक ज्वैलरी बॉक्स में रखा था। उनकी मां एक धोखाधड़ी का शिकार हो गईं थी जिसमें वे कंकाग हो गईं। इसके बाद डेब्रा ने हाल ही में बेचने के मकसद से इस अंगूठी को शेल्फ से बाहर निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें