फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: पीएम ऋषि सुनक ने ग्रांट शाप्स को बनाया ब्रिटेन का रक्षा मंत्री, बेन वालेस की जगह किया नामित

Thu, 31 Aug 2023 04:38 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ग्रांट शाप्स को गुरुवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया। शाप्स ने कहा कि  ऋषि सुनक द्वारा रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
ग्रांट शाप्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ग्रांट शाप्स को गुरुवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया। इससे पहले, शाप्स ब्रिटेन के ऊर्जा मंत्री का पद संभाल रहे थे। बेन वालेस ने यूके के रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, अब इनकी जगह पीएम सुनक के विश्वासपात्रों में से एक ग्रांट शाप्स लेंगे। बेन वालेस ने पहले ही इस बात का एलान कर दिया था कि वह चार साल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। 

विज्ञापन


शाप्स लंबे समय से पीएम ऋषि सुनक के सहयोगी रहे हैं
वालेस चार साल तक यूके के रक्षा मंत्री रहे और यूक्रेन में युद्ध के लिए ब्रिटेन की सैन्य प्रतिक्रिया की देखरेख की। ग्रांट शाप्स कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में पीएम सुनक के प्रबल समर्थक रहे हैं। ग्रांट शाप्स ने अपने राजनीतिक करियर के दौरान कई कैबिनेट पदों पर काम किया है। वह परिवहन, गृह विभाग, व्यवसाय और ऊर्जा और नेट जीरो में सेवा दे चुके हैं। रक्षा मंत्री के तौर पर यह शाप्स का पांचवां सरकारी पद होगा। शाप्स लंबे समय से प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सहयोगी रहे हैं।

ग्रांट शाप्स ने पीएम ऋषि सुनक को दिया धन्यवाद
वहीं, ग्रांट शाप्स ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर अपनी नियुक्ति पर खुशी जताई और कहा कि ऋषि सुनक द्वारा रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले चार वर्षों में ब्रिटेन की रक्षा और वैश्विक सुरक्षा में बेन वालेस द्वारा दिए गए जबरदस्त योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। 
विज्ञापन


वहीं, बेन वालेस ने सनक को लिखे अपने पत्र में कहा कि वास्तव में मुझे विश्वास है कि अगले दशक में दुनिया अधिक असुरक्षित और अधिक अस्थिर हो जाएगी। हम दोनों का यह मानना है कि अब निवेश करने का समय आ गया है। जब से मैं सेना में शामिल हुआ, मैंने खुद को अपने देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें