फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Political Crisis : प्रधानमंत्री पद का दूसरा दौर भी ऋषि सुनक ने जीता, दिया आलोचकों को जवाब, करों में कटौती करना प्राथमिकता

Fri, 15 Jul 2022 02:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।

सार

दूसरे दौर में पूर्व वित्त मंत्री सुनक को 101 वोट मिले, जबकि पेनी मोर्डंट 83 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। विदेश मंत्री लिज ट्रस ने 64 वोटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी के और करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी संसदीय दल नेता पद के दूसरे दौर के मतदान में 101 मतों के साथ जीत हासिल की। भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल सुएला ब्रैवरमैन सबसे कम 27 मत पाने के कारण होड़ से बाहर हो गईं।

विज्ञापन


दूसरे दौर में पूर्व वित्त मंत्री सुनक को 101 वोट मिले, जबकि पेनी मोर्डंट 83 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। विदेश मंत्री लिज ट्रस ने 64 वोटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पूर्व मंत्री केमी बडेनोच को 49, बैकबेंचर टॉम तुगेंदत को 32 वोट मिले हैं। अगला मतदान 21 जुलाई को होगा। 



सुनक का जवाब, करों में कटौती करना प्राथमिकता
ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व के चुनाव में दूसरे दौर के मतदान में जीत हासिल करने वाले ऋषि सुनक ने प्रतिद्वंद्वियों पर उनकी कर योजनाओं को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा, मैं करों की कटौती के लिए चुनाव जीतना चाहता हूं।
विज्ञापन


सुनक ने कहा, मुझे लगता है हमारी सर्वप्रथम आर्थिक प्राथमिकता मुद्रास्फीति से निपटना है और इसे बदतर नही बनाया जा सकता। महंगाई दुश्मन है और हर किसी को गरीब बनाती है। सुनक ने करों में कटौती के मुद्दे को सभी दावेदारों के बीच एक निर्णायक मुद्दे के रूप में बताया। 

करों में कटौती के लिए चुनाव जीतता हूं
अपने आलोचकों को जवाब देते हुए ऋषि सुनक ने कहा, मैं इस संसद में टैक्स कटौती कर सकता हूं लेकिन मैं इसे एक जिम्मेदारी के रूप मे लेने जा रहा हूं। मैं चुनाव जीतने के लिए करों में कटौती नहीं करता, बल्कि मैं करों में कटौती के लिए चुनाव जीतता हूं। उन्होंने कहा, मैं करों में कटौती करना चाहता हूं और इसे करके ही रहूंगा, लेकिन हम इसे सही तरीके से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें