फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: भारतीय मूल के छात्र के मामले की जांच फिर शुरू, 42 साल पहले स्कूल से लौटते वक्त हुआ था लापता

Tue, 16 May 2023 10:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

विशाल मेहरोत्रा 29 जुलाई 1981 को दक्षिण लंदन से गायब हो गए थे। संयोग से उसी दिन किंग चार्ल्स और वेल्स की राजकुमारी डायना के बीच शाही शादी का दिन था। सात महीने बाद विशाल के अवशेष वेस्ट ससेक्स के वुडलैंड के रोगेट गांव के पास से बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विशाल मेहरोत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के पुलिस अधिकारियों ने भारतीय मूल के एक स्कूली छात्र के लापता होने के मामले की जांच फिर शुरू कर दी है। चार दशक से ज्यादा समय पहले आठ वर्षीय छात्र घर लौटते समय लापता हो गया था। 

विज्ञापन


विशाल मेहरोत्रा 29 जुलाई 1981 को दक्षिण लंदन से गायब हो गए थे। संयोग से उसी दिन किंग चार्ल्स और वेल्स की राजकुमारी डायना के बीच शाही शादी का दिन था। सात महीने बाद विशाल के अवशेष वेस्ट ससेक्स के वुडलैंड के रोगेट गांव के पास से बरामद हुए थे। उसकी हत्या के मामले में अभी तक किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है। 

ससेक्स पुलिस ने कहा कि उसकी क्राइम टीम ने हाल विशाल के पिता विशंबर मेहरोत्रा से मुलाकात की और इस मामले की ब्रिटेन में प्रसारित एक हालिया डॉक्यूमेंट्री और पॉडकास्ट सीरीज में चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें यह भी सूचित किया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मेहरोत्रा तबसे उन परिस्थितियों की गहन जांच के लिए अभियान चला रहे हैं जिनके कारण उनके बेटा लापता हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। ससेक्स पुलिस के डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट मार्क चैपमैन ने कहा, हम मेहरोत्रा और विशाल के परिवार की परेशानियों को समझते हैं और 1981 में उनके साथ जो हुआ उसका जवाब खोजने की उनकी जरूरत को समझते हैं।

उन्होंने कहा, 'पुलिस विशाल की मौत के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उसे व उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस की व्यापक जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन हम किसी भी नई जानकारी के लिए खुले हैं और उसका स्वागत करते हैं। अधिकारी जांच की दिशा में उचित कार्रवाई करना जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें