सुनक शुक्रवार को जी-7 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से अपील करेंगे कि वे रूसी बलों को कमजोर करने में यूक्रेन की मदद करें। उम्मीद की जा रही है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री यूक्रेन को लड़ाकू विमान मुहैया कराने में सक्षम देशों को ब्रिटेन के समर्थन की अपनी पेशकश को दोहरा सकते हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज एक साल पूरा हो गया है। इस युद्ध में अमेरिका और पश्चिमी देश यूक्रेन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इनके नेता सभी वैश्विक मंचों पर लगातार यूक्रेन के समर्थन की बात कह रहे हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पिछले साल कीव का दौरा कर यूक्रेन के साथ एकजुटता जताई थी। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन का दौरा किया। अब खबर है कि सुनक जी-7 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद की अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुनक शुक्रवार को जी-7 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से अपील करेंगे कि वे रूसी बलों को कमजोर करने में यूक्रेन की मदद करें। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री यूक्रेन को लड़ाकू विमान मुहैया कराने में सक्षम देशों को ब्रिटेन के समर्थन की अपनी पेशकश को दोहरा सकते हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री सुनक विश्व नेताओं को बताएंगे कि अत्याधुनिक क्षमता वाले हथियार अहम बुनियादी ढांचे और अग्रिम मोर्चे पर रक्षा करने में मदद करेंगे। वह युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए लड़ाकू विमान प्रदान करने में सक्षम देशों को ब्रिटेन के समर्थन की अपनी पेशकश को भी दोहरा सकते हैं।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन का दौरान किया था। इस दौरान जेलेंस्की ने सुनक के साथ लंबी दूरी के हथियारों का मुद्दा उठाया था। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, जी-7 बैठक के दौरान सुनक यूक्रेन के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ताकत की सराहना करेंगे और उनसे यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार मुहैया कराने का आह्वान करेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुनक रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी यूक्रेनी लोगों की बहादुरी और साहस को सम्मान देने के लिए सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) डाउनिंग स्ट्रीट पर सैन्य कर्मियों के साथ शामिल होंगे। सुनक के साथ यूक्रेन के राजदूत वाडिम प्रिस्टाइको डाउनिंग स्ट्रीट में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सदस्यों और सरकार के इंटरफ्लेक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समर्थन करने वाले 10 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेंगे।