फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: अवैध प्रवासियों के खिलाफ छापेमारी अभियान में शामिल हुए PM सुनक, 20 देशों के 105 लोग गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 05:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: बुलेटप्रूफ जैकेट पहने ऋषि सुनक इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रेंट (उत्तर लंदन) में आव्रजन प्रवर्तन अधिकारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों के काम को देखने के लिए एक कार्रवाई में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान अधिकारियों के साथ ऋषि सुनक - फोटो : ट्विटर/ऋषि सुनक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के गृह विभाग के प्रवर्तन अधिकारी अवैध प्रवासियों के खिलाफ छापेमारी की है। इस छापेमारी अभियान में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल हुए। राष्ट्रव्यापी तलाशी अभियान में 20 देशों के 105 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने सुनक इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रेंट (उत्तर लंदन) में आव्रजन प्रवर्तन अधिकारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों के काम को देखने के लिए एक कार्रवाई में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन

आम चुनाव से पहले अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई सरकार की प्राथमिकता
अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले ब्रिटिश भारतीय नेता सुनक ने अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने को अपनी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक बना दिया है। देश की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा, 'अवैध तरीके से काम करने वाले हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं, ईमानदार श्रमिकों को रोजगार में धोखा मिलता है और कर का भुगतान न होने पर सार्वजनिक खजाने को धोखा मिलता है।'
 

हम अपने कानूनों के उल्लंघन से निपटने के लिए प्रतिबद्ध: ब्रेवरमैन
भारतीय मूल की ब्रिटेन की नेता ब्रेवरमैन ने कहा, जैसाकि प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम अपने कानूनों और सीमाओं के उल्लंघन से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जानते हैं कि खतरनाक और अवैध यात्रा करने करने वाले प्रवासियों के लिए ब्रिटेन में काला बाजार रोजगार एक महत्वपूर्ण आकर्षण है।आज के अभियान से स्पष्ट संदेश जाता है कि हम इसके साथ खड़े नहीं होंगे। 
 

अवैध प्रतिष्ठानों से गिरफ्तार किए गए 105 विदेशी नागरिक
ब्रिटेन में गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान आव्रजन प्रवर्तन अधिकारियों ने अवैध प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने 159 ठिकानों पर छापेमारी की और 105 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारियां रेस्तरां, कार वॉश, नेल बार, नाई की दुकानों और सुविधा स्टोर सहित वाणिज्यिक परिसरों से की गईं। संदिग्धों को अवैध रूप से काम करने और झूठे दस्तावेज रखने सहित अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है, कुछ स्थानों पर नकदी भी जब्त की गई।
विज्ञापन

अप्रवासन को रोकने के लिए 24 घंटे काम कर रहीं प्रवर्तन टीमें
गृह कार्यालय में प्रवर्तन, अनुपालन और अपराध के निदेशक एडी मोंटगोमरी ने कहा, यह परिणाम हमारे अधिकारियों के समर्पण और व्यावसायिकता को दिखाते हैं कि वे आव्रजन अपराधियों के साथ-साथ नियमों का पालन न करने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। हमारी प्रवर्तन टीमें अप्रवासन को रोकने और जनता की सुरक्षा में मदद करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें