फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK PM Race : दूसरे सर्वेक्षण में भी ब्रिटिश पीएम की दौड़ में ऋषि सुनक से आगे रहीं लिज ट्रस

Fri, 05 Aug 2022 03:13 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लंदन।

सार

UK PM Race : ब्रिटेन (Britain) में प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद की दौड़ का मुकाबला एक-एक पड़ाव पार करके आगे की ओर बढ़ रहा है। लिज ट्रस (Liz Truss) और ऋषि सुनक (Rishi Sunak) में से किसी एक को मिलने वाला जनसमर्थन ही उनकी तकदीर (Fate) का फैसला करेगा।
विज्ञापन
Rishi Sunak and Liz Truss - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UK PM Race : ब्रिटेन में पीएम बोरिस जॉनसन का स्थान लेने के लिए जारी दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक से काफी आगे हैं। यह जानकारी गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है। टोरी सदस्यों के सर्वेक्षण में पाया गया कि 58 फीसदी ने ट्रस पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक को इस सर्वेक्षण में सिर्फ 26 फीसदी टोरी सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि शेष 12 फीसदी अनिर्णीत रहे। यह दूसरा मतदान है जिसमें कैबिनेट मंत्री को भारतवंशी पूर्व मंत्री पर बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है। 

इससे पहले यूगॉव सर्वेक्षण में दिखाया गया था कि ट्रस सभी आयु समूहों में देश के विभिन्न हिस्सों में आगे थीं। कुल मिलाकर, यदि टोरी सदस्यों के निष्कर्ष और यूगॉव के सर्वेक्षण सही हैं तो इस प्रतियोगिता को जारी रखने के लिए ऋषि सुनक को बड़े गेम-चेंजर की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


फिलहाल इसमें मुश्किलें आती दिखाई दे रही हैं। नए निष्कर्ष ऐसे वक्त में आए हैं जब एक अन्य पूर्व प्रत्याशी साजिद जाविद ने ट्रस को अपने एजेंडे की दौड़ में समर्थन देते हुए ऋषि सुनक को झटका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें