फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK PM race: टोरी नेतृत्व की कसौटी पर ऋषि सुनक, लिज ट्रस से कांटे की टक्कर

Fri, 29 Jul 2022 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ऋषि सुनक ने कहा, उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था, क्योंकि देश की आर्थिक दिशा पर उनके साथ काफी गहरे मतभेद थे। खासकर ऐसे समय में जब अर्थव्यवस्था वास्तविक चुनौतियों का सामना कर रही है।
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोरिस जॉनसन के इस्तीफ के बाद ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? यह अभी भविष्य के गर्भ में है। हालांकि, प्रधानमंत्री व कंजरवेटिव पार्टी के नेता के उम्मीदवार के रूप में ऋषि सुनक व लिज ट्रस के बीच कांटे की टक्कर है। गुरुवार रात दोनों उम्मीदवारों को कंजरवेटिव पार्टी  (टोरी पार्टी) के सदस्यों की कसौटी पर उतरना पड़ा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों फाइनलिस्टों ने गुरुवार शाम को उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स शहर में अपने पहले आधिकारिक टोरी नेतृत्व को संबोधित किया। ये सदस्य भी चुनाव में जल्द ही अपने मतपत्र डालेंगे।

ऋषि सुनक को करना पड़ा आरोपों का सामना 
टोरी पार्टी के एक सदस्य ने सुनक के इस महीने की शुरुआत में चांसलर पद छोड़ने के फैसले पर सवाल उठाया। इसके साथ ही आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने पूर्व बॉस की पीठ में ही छुरा घोंप दिया। वेस्ट यॉर्कशायर के एक टोरी सदस्य ने कहा, आप एक अच्छे सेल्समैन हैं और आपके पास कई गुण हैं। इसके बावजूद कई लोग बोरिस जॉनसन का समर्थन करना जारी रखते हैं। उन्होंने कहा, बहुत से लोगों ने देखा है कि आपने उनकी उसकी पीठ में छुरा घोंपा है, जबकि उन्होंने ही आपको राजनेता बनाया है। 
विज्ञापन


ऋषि सुनक ने दिया जवाब 
आरोपों पर जवाब देते हुए ऋषि सुनक ने कहा, उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था, क्योंकि देश की आर्थिक दिशा पर उनके साथ काफी गहरे मतभेद थे। खासकर ऐसे समय में जब अर्थव्यवस्था वास्तविक चुनौतियों का सामना कर रही है। इसलिए, मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। 

ऋषि सनक ने बनाई ट्रस पर बढ़त 
ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी विदेश सचिव लिज ट्रस (Liz Truss) पर बढ़त बना ली है। सर्वे कंपनी यूगोव ने अपने एक सर्वे में दावा किया है कि ब्रिटेन की पीएम की रेस (UK PM RACE) में स्विंग वोटर्स के बीच ऋषि सुनक ज्यादा लोकप्रिय हैं। सर्वे के मुताबिक, सुनक, मतदाताओं के बीच पसंदीदा हैं, जिन्होंने 2019 के आम चुनाव में पहली बार कंजर्वेटिव को वोट दिया था। गौरतलब है कि सुनक कट्टर टोरी सदस्यों के बीच ट्रस से पीछे चल रहे हैं। ये टोरी सदस्य अगले सप्ताह से डाक मतपत्रों के जरिए अपने पसंदीदा नेता के लिए मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें