फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NATO Summit: ब्रिटेन खरीदेगा परमाणु हथियार ले जाने वाले 12 F-35 जेट, नाटो के साझा परमाणु मिशन में होगा शामिल

Wed, 25 Jun 2025 03:50 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग

सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ऐलान किया कि यूके अमेरिका से परमाणु बम ले जाने में सक्षम 12 F-35 लड़ाकू विमान खरीदेगा और नाटो के साझा हवाई परमाणु मिशन में शामिल होगा। यह कदम ब्रिटेन की रक्षा नीति में दशकों बाद बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 

विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर - फोटो : एक्स@Keir_Starmer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया कि यूनाइटेड किंगडम अब अमेरिका से 12 ऐसे F-35 फाइटर जेट खरीदेगा जो परमाणु बम ले जाने में सक्षम हैं। इसके साथ ही ब्रिटेन अब नाटो के साझा हवाई परमाणु मिशन में भी शामिल होगा। यह कदम देश की परमाणु ताकत को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। ब्रिटिश सरकार ने इस फैसले को एक पीढ़ी में यूके की परमाणु स्थिति की सबसे बड़ी मजबूती बताया है।

प्रधानमंत्री स्टारमर ने यह घोषणा नीदरलैंड में चल रहे नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान की। नाटो के महासचिव मार्क रूट ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह ब्रिटेन की ओर से गठबंधन को मिला एक और मजबूत समर्थन है।

ब्रिटेन की परमाणु ताकत पर एक नजर

विज्ञापन

बता दें कि ब्रिटेन ने 1990 के दशक में एयर से गिराए जाने वाले परमाणु हथियारों का उपयोग बंद कर दिया था।  फिलहाल उसकी परमाणु ताकत केवल पनडुब्बियों से चलने वाली मिसाइलों तक सीमित है। अब यह नया कदम ब्रिटेन की परमाणु क्षमता को और मजबूत बनाएगा।

ये भी पढ़ें:- Trump: 'अमेरिकी हमले में बच गया ईरान का परमाणु कार्यक्रम', खुफिया विभाग की रिपोर्ट को ट्रंप ने बताया झूठा
विज्ञापन


वहीं नाटो में केवल तीन देश अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ही परमाणु शक्ति संपन्न हैं। सात अन्य देश अमेरिकी B61 बम ले जाने में सक्षम विमान उपलब्ध कराकर इस मिशन में भाग लेते हैं। किसी भी स्थिति में परमाणु हथियारों के उपयोग की अनुमति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, अमेरिकी राष्ट्रपति और NATO के परमाणु योजना समूह को देनी होगी।

यूक्रेन को वायु रक्षा मिसाइलें देने का एलान
साथ ही प्रधानमंत्री स्टारमर ने यह भी घोषणा की कि ब्रिटेन यूक्रेन को 350 वायु रक्षा मिसाइलें देगा। इन मिसाइलों की फंडिंग रूस की जब्त संपत्तियों से मिले ब्याज से की जाएगी, जिससे करीब 70 मिलियन पाउंड (करीब 950 करोड़ रुपये) जुटाए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump: 'अगर ईरान ने फिर परमाणु कार्यक्रम शुरू किया तो हम फिर मारेंगे', राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी

सुरक्षा पर खर्च बढ़ाकर जीडीपी का 5% करने की योजना
गौरतलब है कि यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब ब्रिटेन और नाटो के अन्य सदस्य देश 2035 तक अपनी सुरक्षा पर खर्च बढ़ाकर जीडीपी का 5% करने की योजना बना रहे हैं। इसमें से 3.5% रक्षा पर और 1.5% अन्य सुरक्षा और आपदा से निपटने की तैयारी पर खर्च किया जाएगा। फिलहाल ब्रिटेन अपने जीडीपी का 2.3% रक्षा पर खर्च करता है, जिसे 2027 तक बढ़ाकर 2.6% किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें